बावरिया गिरोह के कारनामों को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है l
चंदौली,सकलडीहा l प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्र की मुहीम पर कोतवाली परिसर में व्यापारियों,प्रधानों,व प्रबुद्धजनों संग शुक्रवार को बैठक कर अपने यहाँ तथा सक्षम लोगो के सहयोग से चौक,चौराहों व गांवों के सार्वजनिक स्थानों पर भी सीसी कैमरा लगवानें की सीओ रघुराज व कोतवाल राजीव सिंह द्वारा अपील किया गया l साथ ही गांवो में बाहरी लोगों के निवास की जानकारी कर साझा करने की बात कही।
बैठक में सीओ रघुराज व कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने प्रधानों से कहा कि अगर आपके गांव में कोई बाहर से आकर रहता है,खासकर उनलोगों की जो छोटे छोटे टेंट लगाकर सड़क व बगीचे में निवास करते है। उनके निवास की जानकारी पुलिस को साझा करें ताकि उनका सत्यापन किया जा सके।
उन्होंने कहा इससे आपराधिक गतिविधि पर तो लगाम लगेगी ही,घटना के बाद अपराधियो तक पहुचने में भी आसानी रहेगी।अंत में बाबरिया गिरोह के पकड़े जाने पर व्यापारियों ने पुलिस टीम को बधाई देते हुए सीओ और एसओ को मालाफूल से सम्मानित किया।
इस मौके पर कोतवाल राजीव सिंह,धर्मदेव सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सोनी व दिलीप कुमार, व्यापारी दीपू सिंह,राजेश सेठ,नंदन कुमार,अनिल सेठ ,संतोष रस्तोगी सहित अन्य व्यापारी रहे।
0 टिप्पणियाँ