Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पीसीएस की परीक्षा पास कर चंदौली की कीर्ति बनी डिप्टी जेलर

चंदौली,  जनपद के बरहनी गांव निवासी उपेंद्र प्रकाश त्रिपाठी की पुत्री कीर्ति त्रिपाठी ने यूपीपीसीएस की परीक्षा में 17वीं रैंक लाकर जनपद का मान बढ़ाई l इससे परिजनों व गांववासियों में खुशी व्याप्त है l वहीं उनका चयन डिफ्टी जेलर के पद पर हुआ है l कठिन परिश्रम के बाद दूसरे अटेम्प्ट में सेल्फ स्टडी कर यह सफलता हासिल की है l

फोटो : कीर्ति त्रिपाठी


पिता उपेंद्रनाथ तिवारी राजकीय इंटर कॉलेज चकिया में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत है। उन्होंने बताया कि अभी कीर्ति आईएएस की परीक्षा की तैयारी में लगी हुई है। वहीं चाचा नेत्र रोग विशेषज्ञ डी.पी. त्रिपाठी, बड़े पिता श्रीशदत्त त्रिपाठी जिला जज झारखंड, प्राथमिक शिक्षक संघ बरहनी ब्लाक अध्यक्ष यशवर्धन सिंह, बरहनी पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि रविन्द्र त्रिपाठी उर्फ बड़े तिवारी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

 
प्राथमिक शिक्षक संघ बरहनी, ब्लॉक अध्यक्ष यशवर्धन सिंह ने कहा कि आज कीर्ति त्रिपाठी की इस उपलब्धि से नरवनवासियों का सीना काफी फक्र से ऊँचा हो गया है । शिक्षक की पुत्री की कामयाबी से पूरा शिक्षक समाज काफी खुश है ।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ