चंदौली,
सकलडीहा l विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान सरकार की योजनाओं की संतृप्ति प्राप्त करने के लिये विस्तारित गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने,कमज़ोर लोगों तक पहुँच प्रदान करने,व्यक्तिगत आख्यानों और अनुभवों को साझा करने,संभावित लाभार्थियों का नामांकन करने के क्रम में 18 जनवरी 2024 गुरुवार को ग्राम पंचायत तेनुवट और बलारपुर मे ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया l
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी सुरेंद्र श्रीवास्तव नें बताया कि लाभ प्राप्तकर्ताओं के साथ प्रत्यक्ष जुड़ाव करके व्यक्तिगत अनुभवों और आख्यानों को साझा किया जा रहा है l विभिन्न योजनाओं के स्टाल एवम वीडियो वैन के माध्यम से अनवरत 18जनवरी तक अभियान चलाकर गांव गांव लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रहीं ,जो पात्र है और अभी तक लाभ नहीं पाया है l उन्हें नामांकन कर योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है l प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण को ग्रामीणों को दिखाया गया l
इस अवसर पर परियोजना निदेशक बी.बी.सिंह,जिला पंचायत राज अधिकारी ब्रह्मचारी दूबे,जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र मौर्या,एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय,एडीओ आईएसबी हवलदार यादव,एडीओ समाज कल्याण आशीष गुप्ता, भाजपा मण्डल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह,सचिव महेन्द्र यादव,प्रधान तेनुवट राकेश यादव,प्रधान बलारपुर मनोज यादव,रोहित पाण्डेय,बीएमएम समर वर्मा, समूह सखी, ग्राम रोजगार सेवक अंबरीश पाण्डेय, पंचायत सहायक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी सहित भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे l
0 टिप्पणियाँ