सकलडीहा l विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम सोमवार को विकास खण्ड सकलडीहा के ग्राम पंचायत पदुमनाथपुर मे आयोजित की गई l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी के.के.सिंह नें ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम चौपाल का एक विस्तृत रूप है जिसके अंतर्गत लोगों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
ग्राम चौपाल में गांव की समस्या गांव में समाधान को चरितार्थ करते हुए अधिक से अधिक समस्याओं का समाधान गांव में ही कराया गया,फलस्वरुप ग्राम चौपाल ग्रामीणों में काफी लोकप्रिय रहा,साथ ही सरकार की पारदर्शी नीतियों को ग्रामीण जनता द्वारा सराहा गया।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की लाभार्थीपरक योजनाओं के स्टाल लगाकर योजनाओं के उत्पादों का प्रदर्शन किया गया तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,निराश्रित महिला पेंशन योजना,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना,वृद्धावस्था पेंशन योजना, कन्या विवाह सहायता योजना,मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना,दिव्यांगजन पेंशन योजना,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना,प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना,मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना,मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना,महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना,खाद्यान्न वितरण योजना,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित अन्य विभागों के स्टाल लगाये गए थे।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया l कार्यक्रम मे नोडल अधिकारी बजरंगी पाण्डेय ए डी ओ पंचायत, ए डी ओ क़ृषि श्याम सुन्दर वर्मा,सचिव महेन्द्र यादव, प्रधान पदुमनाथपुररवि कांत पाण्डेय,रोहित पाण्डेय, ग्राम रोजगार सेवक गुप्तेश्वर राय, पंचायत सहायक तनु पाण्डेय सहित ग्रामीण उपस्थित रहे l
0 टिप्पणियाँ