Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धानापुर ब्लॉक में 44 जोड़े बंधे दाम्पत्य सूत्र में

चन्दौली,
धानापुर l विकास खण्ड परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत कुल 45 जोड़ो की शादी हिन्दू धर्म के मान्यताओं, रश्म -रिवाजों, व परम्पराओं के अनुसार मंत्रोचारण के साथ भव्य कार्यक्रम बुधवार को सम्पन्न कराया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुशील सिंह विधायक सैयदराजा व बीडीओ विजय कुमार ने नव दाम्पत्य जोड़ो को शादी का प्रमाण पत्र सौंपने के साथ ही उनको गृहस्थ जीवन स्थापना की मंगल कामनाएँ दी l वहीं शासन द्वारा तय उपहार की सामग्री वर बधु को प्रदान की गयी l इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रही l

फोटो : धानापुर विकास खण्ड में सामूहिक शादी में उपस्थित नव दाम्पत्य को आशीर्वाद देते विधायक सुशील सिंह

मुख्य अतिथि सुशील सिंह ने बताया कि ऐसे परिवार जो गरीबी के कारण अपनी कन्याओ का विवाह अच्छे ढ़ंग से नहीं कर पाते हैं, उन परिवारों हेतु सरकार द्वारा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाता है। जिसके अन्तर्गत गरीब परिवार की बेटियों को आर्थिक सहायता के साथ-साथ गृहस्थ जीवन की स्थापना हेतु उपहार भी प्रदान किये जाते हैं।

वहीं बीडीओ विजय कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत प्रदेश सरकार द्वारा निर्धनता में जीवनयापन करने वाले जरूरतमन्द/निराश्रित परिवारों की विवाह योग्य कन्याओं व विधवा/परित्यक्ता/तलाकशुदा महिलाओं के विवाह हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध करते हुए प्रति युगल धनराशि रू0 51,000/- व्यय की जाती है, जिसमें से धनराशि रू0 35,000/- कन्या (वधू) के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली व गृहस्थी की स्थापना हेतु उसके बैंक खाते में अन्तरित का जाती है एवं धनराशि रू0 10,000/- की उपहार सामग्री वर-वधू को प्रदान की जाती है तथा धनराशि रू0 6,000/- समारोह के आयोजन को भव्यता प्रदान करने में व्यय किये जाते हैं l

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में डीपीआरओ ब्रम्हचारी दूबे, समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र मौर्य, ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह, प्रधान रामजी मौर्य, रामप्रवेश त्रिपाठी विभागीय अधिकारी/कर्मचारी सहित वर बधु उपस्थित रहे l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ