Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रोजगार मेला में 59 अभ्यर्थियों को दिया गया जॉब ऑफर

न्दौली,
धानापुर l विकास खण्ड क्षेत्र के शहीद कैप्टन विजय प्रताप सिंह महाविद्यालय परिसर में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अन्तर्गत विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेला के द्वितीय चरण रोजगार मेले का मंगलवार को  आयोजन किया गया l मेला में उ0प्र0 कौशल विकास मिशन दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना एवं आई0टी0आई0 के लगभग 106 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।मेला का उद्धाटन आवाजापुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बुल्लू यादव एवं कार्यनिदेशक राजकीय आई0टी0आई रेवसा आनन्द कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

उन्होंने रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जनपद में विकास खण्ड स्तर पर आयोजित होने वाला यह छठवां रोजगार मेला है l चयनित सभी अभ्यर्थी अनिवार्य रूप से ज्वाइन करे तथा अपने परिवार के साथ ही साथ देश के आर्थिक विकास में सहयोग प्रदान करते हुए अपने कैरियर के सुनहरे अवसर का समुचित सदुपयोग करते हुये जीवन पथ पर अग्रसर हों।

इस रोजगार मेला में मुख्य रूप से डिक्शन टेक्नोलाजिस नोयडा, एस0जे0 इन्टरप्राइजेज ,एसवी इंटरप्राइजेज, एस0बी0आई0 लाइफ एवं एल0आई0सी0 सहित 05 कम्पनियों द्वारा कुल 59 अभ्यर्थियों को जाब आफर प्रदान किया गया। इस मौके पर श्री अमित कुमार श्रीवास्तव जिला कौशल प्रबन्धक श्री शशिकान्त सिंह (डी0पी0एम0 डी0डी0यू0.जी0के0वाई0) श्री जयानन्द यादव जिला सेवायोजन कार्यालय श्री विक्रम सिंह एंव अन्य लोग उपस्थित रहें।

आगामी रोजगार मेला दिनांक 22 फरवरी 2024 को विकास खण्ड शहाबगंज ब्लाक परिसर चंदौली में आयोजित होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ