Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गरीब-मजदूर-किसान विरोधी और कारपोरेट के हित में काम कर रही योगी सरकार : माले

खनऊ भाकपा माले राज्य सचिव सुधाकर यादव ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि राजधानी के महानगर स्थित अकबरनगर में सौंदर्यीकरण के नाम पर गरीबों के आशियाने पर बुलडोजर चलाने का योगी का संवेदनहीन व निरंकुश बुलडोजर राज गरीबों के लिए आफत बन गया है। जिसका हमारी पार्टी ने विरोध किया है l
फोटो: अकबर नगर में उजाड़े जा रहे गरीबों के आशियाने

उन्होंने कहा जो गरीब अपनी फरियाद हाई कोर्ट तक नहीं पहुंचा पाए, उनके आशियाने जबरन उजाड़े आ रहे हैं। ये लोग विगत तीन पीढ़ियों से आबाद हैं। बिजली, पानी, सीवर का टैक्स भी भरते रहे हैं। अब अचानक से इनकी रिहायश को अवैध बता दिया गया। सोमवार को सुबह से ही बाबा के बुल्डोजरों ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरु कर दी। 

उजाड़े जा रहे परिवारों में से कई परिवार सरकारी योजना में अन्य जगहों पर धनराशि के भुगतान पर घर लेने में सक्षम भी नहीं होंगे। इनकी आजीविका भी प्रभावित होगी। कायदे से सरकार को सभी गरीबों को मुफ्त आवास व आजीविका का बंदोबस्त करना चाहिए। लेकिन सरकार की रुचि गरीबों की बेदखली में है, उचित पुनर्वास में नहीं। यह जनपक्षधरता नहीं, कारपोरेट परस्ती है।

 भाजपा गरीबों की मदद का ढोंग करती है। उसकी नीतियां गरीब-मजदूर-किसान विरोधी और कारपोरेट के हित में हैं। उसे आने वाले चुनाव में सबक सिखाना होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ