Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आम का हरा पेड़ काटने पर वनकर्मी ने लगाया दस हजार का जुर्माना

वाराणसी
कछवांरोडमिर्जामुराद थाना क्षेत्र के चित्रसेनपुर गांव में रोड के किनारे आम के हरे पड़े की कटाई की सूचना पर मंगलवार को  वन विभाग की टीम धमक पड़ी और दस हजार रुपए का जुर्माना में पाबंद किया।वनकर्मी मनीष कुमार गौतम ने बताया कि देखा कि पेड़ के कई डालियो को काटकर गिरा दिया गया था और अन्य काटा जा रहा था पेड़ काट रहे लोगो से पेड़ काटने का परमिशन मांगा तो किसी ने कोई कागजात नही दिखाया।

जिसपर वनकर्मी द्वारा काटे जा रहे पेड़ को रोकते हुए। पेड़ काट रहे लोगो पर दस हजार रुपया का जुर्माना लगाया गया।वही अगर देखा जाए तो मिर्जामुराद क्षेत्र में अवैध रूप से आए दिन कही न कही हरे पेड़ो की कटाई जारी है।

सूत्रों की माने तो पुलिस व वन विभाग के मिली भगत से अवैध कटाई होता है।अगर मामला अधिकारियों के प्रकाश में चला जाता है तो पेड़ काट रहे लोगो पर पुलिस व वन विभाग द्वारा खानापूर्ति करते हुए जुर्माना काट दिया जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ