मंडल रेल प्रबन्धक के प्रतिनिधि वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी सुरजीत सिंह को सौपा 11 सूत्रीय मांग पत्र
रिपोर्ट ! संदीप कुमार
चंदौली,डीडीयू नगर।ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन डीडीयू मण्डल के तत्वाधान में मंगलवार को विशाल प्रदर्शन किया गया। वहीं यूनियन के महामंत्री एस एन पी श्रीवास्तव ने कहा कि रेलकर्मियों की मण्डल में भारी कमी होते हुए संरक्षित , सुरक्षित तथा समय पालन के साथ रेल परिचालन एवं मण्डल की आमदनी में अच्छी वृद्धि के बावजूद कर्मचारियों को बात बात में आरोप पत्र जारी करना व दण्डित करना आज आम बात हो गयी है। जिसे इसीआरकेयू कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।
कार्यकारी अध्यक्ष कॉम एस एस डी मिश्रा ने प्रदर्शन को धार देते हुए कहा कि मण्डल में रेल कॉलोनियों की हालत बहुत ही खराब हो गयी है। आवास मरम्मत , आवास भत्ता, ओवर टाइम एवं यात्रा भत्ता के लिए मण्डल में पर्याप्त कोष उपलब्ध नहीं है।केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिथलेश कुमार ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से रेलवे आवासीय परिसर का बेहतर तथा संपूर्ण रखरखाव पर्याप्त कोष की उपलब्धता की कमी के नाम पर नहीं की जा रही है।जबकि 90% आवासों का कोडल लाइव समाप्त हो चुकी है।
छत चुने का मामला हो, फर्स टूटने, दीवाल फटने, प्लास्टर गिरने ,पाथवे नहीं होने, सेप्टिक टैंक टूटा खराब होने, नाली टूट /समाप्त होने ,बड़े नाले का क्षतिग्रस्त होने, बड़े नाले के क्षतिग्रस्त होना तथा लकड़ी /लोहे का खिड़कियां तथा दरवाजे का टूटा होना तथा शुद्ध पीने के पानी का मामला हो सभी प्रकार के समस्याओं से कर्मचारियों तथा उनके आश्रित परेशान है।
केंद्रीय सहायक महामंत्री कॉम बी बी पासवान ने कहा कि आज रेल ट्रैक का अधिकांश कार्य मशीनों द्वारा कराई जा रही है। पूरे मण्डल में ज़्यादातर मशीन साइडिंग में पर्याप्त सुविधाएं जैसे पाथवे, शौचालय, पेयजल तथा बिजली की समस्या बनी हुई है।अंत में रेल कर्मचारियों के समस्याओं से सम्बन्धित 11 सूत्रीय मांग पत्र मंडल रेल प्रबन्धक के प्रतिनिधि वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी सुरजीत सिंह को सौपा गया।
इस अवसर पर केदारनाथ , श्री राम,संजय कुमार शर्मा, सुल्तान अहमद, आरकेपी गोंड,मुकेश कुमार सिंह एसपी सिंह,भईया लाल, सोमनाथ सिंह मनदीप कुमार, राम प्रवेश के अलावे यूनियन के सैकड़ो नेता , महिला टीम, युवा टीम तथा हजारों रेल कर्मचारी जोरदार नारे एवं ढोलबजे के साथ जुलूस के साथ आएं थे।
0 टिप्पणियाँ