चन्दौली,
सकलडीहा । स्थानीय विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोगवार में डिलीवरी के दौरान प्रसूता की मौत का मुद्दा सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव ने विधानसभा सत्र के दौरान उठाते हुए कहा कि अस्पतालों में दवा व इलाज के अभाव में गरीब दम तोड़ रहे हैं। लेकिन सरकार में बैठे लोगों को दिखाई तक नहीं दे रहा है।
अलीनगर थाना क्षेत्र के पटपरा गांव निवासी रोचक पाल की पत्नी आरती पाल 21 वर्ष की एक फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोगवार मे चिकित्सकों की लापरवाही व दवा के अभाव में मौत हो गई। जहां आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर देर रात तक बवाल काटा। बावजूद इसके प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। लेकिन एक बार फिर यह मुद्दा सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव द्वारा विधानसभा में पुरजोर तरीके से उठाए जाने से पीड़ित परिवार को उम्मीद जगी है।
इन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान कहाकि चंदौली जनपद के मुगलसराय से चंद किलोमीटर दूर यह अस्पताल है। जहां दुर्व्यवस्थाओं का आलम यह है कि इलाज व दवा के अभाव में गरीब परिवार जान गवा रहे हैं। लेकिन इनकी जांच तक नहीं की जा रही है। ऐसी हालत अस्पतालों कि भाजपा शासन काल में बनी हुई है
0 टिप्पणियाँ