चन्दौली,
सकलडीहा, लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर बुधवार को तहसील सभागार में एसडीएम अनुपम मिश्रा और तहसीलदार राहुल सिंह जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक किया गया । वहीं बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर मुलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी लेने को बताया गया। इस मौके पर कुल पांच जोनल मजिस्ट्रेट और 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
फोटो: सकलडीहा तहसील सभागार में एसडीएम अनुपम मिश्रा व तहसीलदार राहुल सिंह जोनल मजिस्टे्रट के साथ बैठक करते हुए
सकलडीहा विधान सभा में कुल 357 बूथ और 206 सेंटर बनाये गये है। सभी बूथों को मिलाकर कुल 3 लाख 38 हजार 400 सौ मतदाता है। जिसमें 1 लाख 57 हजार 585 महिला मतदाता और 1 लाख 80 हजार 808 पुरूष मतदाता है। जिसमें 4 हजार 464 युवा मतदाता है। 2 हजार 836 दिव्यांग और 3 हजार 970 सिनियर सिटीजन है। मात्र 7 जेंडर मतदाता है।
आगामी दिनों होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर एसडीएम अनुपम मिश्रा और तहसीलदार राहुल सिंह ने जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक किया। सभी को वूथों का स्थलीय निरीक्षण करके मुलभूत सुविधाओं की जानकारी इकट्ठा करने को बताया गया । इसके साथ संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों के बारे में सूचना लेने के बारे में भी बताया गया।
इस मौके पर तहसीलदार राहुल सिंह, नायब तहसीलदार अमित सिंह, जेानल मजिस्टे्रट प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय, जितेन्द्र बहादूर चौहान,अजय मौर्य, नरेन्द्र यादव,राकेश कुमार सिंह सहित सेक्टर मजिस्टे्रट मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ