लखनऊ, चन्दौली जनपद के डीडीयू नगर रेलवे कर्मियों के दिन प्रतिदिन बढ़ती स्थानीय और राष्ट्रीय समस्याओं के प्रति केंद्र सरकार और रेल प्रशासन की अपेक्षा पूर्ण नीतियों से रेल कर्मियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इन सब के प्रति धारदार आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने और जरूरी रणनीति बनाने के लिए ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के केंद्रीय पदाधिकारियों की आपातकालीन बैठक पटना में जयप्रकाश नारायण ट्रेड यूनियन प्रशिक्षण केंद्र में 10 मार्च आयोजित की गई l बैठक में केंद्रीय कामरेड डी0के0 पांडेय की अध्यक्षता और संचालन महामंत्री कॉमरेड एस एन पी श्रीवास्तव के संचालन में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की 19 मार्च को हड़ताल का नोटिस देकर रेलवे को बता दिया जाएगा की रेलवे के सभी कर्मचारी 1 मई को हड़ताल पर रहेंगे l
ईसीआरकेयू के केंद्रीय सहायक महामंत्री बीबी पासवान ने कहा कि नई पेंशन योजना को समाप्त कर सभी के लिए पुरानी पेंशन लागू करने की मांग एवं एआईआरएफ के दिशा निर्देश पर वर्ष 2023 में व्यापक और राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया गया ।रामलीला मैदान नई दिल्ली में 10 अगस्त 2023 को विशाल रैली के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर इस विषय पर फेडरेशन द्वारा संयुक्त फोरम से विशेष बैठक की गई । इस बैठक में फेडरेशन ने स्पष्ट रूप से अपनी बात रखी की पुरानी पेंशन से कम कुछ भी स्वीकार नहीं है । लेकिन इस दिशा में केंद्र सरकार की तरफ से अभी तक कोई पहल नहीं किए जाने से रेल कर्मियों सहित सभी अन्य केंद्रीय कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ रहा है
। फेडरेशन के आह्वान पर सभी जोनल यूनियनों ने पुराने पेंशन स्वीकार नहीं किए जाने की स्थिति में अनिश्चितकालीन अखिल भारतीय स्तर पर रेल हड़ताल पर जाने के लिए रेल कर्मचारियों का मंतव्य लिया था। जिसमें 98% रेल कर्मचारी हड़ताल पर जाने के लिए अपनी सहमति दी थी । 28 फरवरी को संयुक्त फोरम की बैठक में यह निर्णय लिया गया की 01 मई 2024 को सुबह 8:00 बजे से रेल हड़ताल की जाएगी । इसके लिए जोनल यूनियन सभी जोन के महाप्रबंधक को हड़ताल नोटिस दिया जाएगा । ईसीआरकेयू के केंद्रीय पदाधिकारी का प्रतिनिधिमंडल 19 मार्च को हाजीपुर महाप्रबंधक को यह हड़ताल का नोटिस देगा । इसी दिन मंडल स्तर पर रेल कर्मी अपनी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे ।
आगे इन्होंने बताया कि ईसीआरकेयू उक्त निर्णय के अलावा रनिंग कर्मचारियों पर रेल प्रशासन द्वारा अनावश्यक रूप से डाले जा रहे हैं कार्य दबाव एवं महत्वपूर्ण समस्याओं पर प्रशासनिक निष्क्रियता के विरोध में 2 अप्रैल 2024 को पूरे जोन में सभी क्रू प्वाइंट पर विरोध /आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा ।
शाखा मंत्री सुल्तान अहमद ने कहा कि टीएमसी अनुभाग में ऑर्टिजन कर्मचारियों को स्टेशनरी वर्क में बहुत दिनों से लगाया गया था । जिसका यूनियन पुरजोर विरोध कर रही थी। जिसके मद्देनजर उप मुख्य इंजीनियर टीएमसी महोदय द्वारा स्टेशनरी वर्क में लगे ऑर्टिजन कर्मचारियों को लाइन में भेजने का कार्य किया, इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि ट्रैक मशीन अनुभाग में काफी पद रिक्त है आए दिन ट्रैक मशीनें बढ़ रही है । परंतु उस अनुपात में मैन ऑन रोल नहीं बढ़ रहा है । जिसके कारण कर्मचारियों पर कार्य का अधिक वोझ बढ़ गया था । निश्चित रूप से स्टेशनरी वर्क में लगे कर्मचारी अपने मूल पद के कार्य पर लगेंगे जिससे लाइन कर्मचारियों को कुछ राहत मिलने का काम होगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से रामजी यादव, केदारनाथ तिवारी ,मोहन राम ,दिनेश कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, जीत बहादुर थापा, आर0के0 सिंह ,संजय कुमार ,असलम आरजू ,महेश कुमार, नरुद्दीन ,सतीस कुमार, टी के भट्टाचार्या, संतोष कुमार ,दिलीप दास आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ