Hot Posts

6/recent/ticker-posts

20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्ता गिरफ्तार

खनऊ,चन्दौली, नौगढ़, शनिवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान उ0नि0 अनन्त कुमार भार्गव मय टीम द्वारा दोपहर 12.05 बजे ग्राम मरवटिया से एक नफर अभियुक्ता सुशीला पत्नी दशमी उम्र 28 वर्ष नि0 मरवटिया थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तरारी व बरामदगी आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 22/24 धारा 60 उ0प्र0 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

 नौगढ़ थानाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि एसपी चंदोली के निर्देशन में स्थानीय थाने पर पुलिस टीम गठित कर अपराधियों के विरूद्ध अभिसूचना संकलन की जा रही l जिसके क्रम में क्षैत्र भ्रमण के दौरान 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर पुलीस हिरासत में लेते हुए आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है l

गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलीस टीम में उ0नि0 अनन्त कुमार भार्गव चौकी प्रभारी अमदहा, हे0का0 सुरेश प्रताप सिंह, म0का0 अंकिता पटेल थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली शामिल रहे l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ