Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ऑटो चालकों की मनमानी जनता पर भारी

रिपोर्ट! आनंद त्रिपाठी 

खनऊ,
वाराणसी , जनपद के कछवांरोड क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ते ऑटो रिक्शा हादसों को न्योता दे रहे हैं l कछवांरोड के मेन बाजार से गुजरने वाली मुख्य सड़क तथा आसपास के अन्य क्षेत्रों में सवारियों को ढोने वाले ऑटो रिक्शा नियमों को ताक पर रखकर लोगों के लिए असुविधा का कारण बन रहे हैं। 

गौरतलब है कि क्षेत्र में काफी संख्या में ऑटो रिक्शा हैं जो कि प्रतिदिन लोगों को इधर से उधर लाने व ले जाने का काम करते हैं। उक्त ऑटो रिक्शा ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखकर लोगों की जान की परवाह किए बगैर सडकों पर मौत बन घूम रहे हैं। एक दूसरे से पहले व ज्यादा सवारिया बैठाने की होड़ में ऑटो चालकों का लडऩा-झगड़ना आम बात है। क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर ये कानून के साथ-साथ सवारियों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। 

कछवांरोड मेन रोड पर कहीं भी खड़ी सवारी को देखते ही ऑटो रिक्शा की ब्रेक लगा दी जाती है, रिक्शा चालकों को पीछे किसी वाहन के आने की कोई परवाह नहीं होती। ऑटो रिक्शा की अचानक ब्रेक लगने के कारण पीछे आ रहे वाहन चालकों को वाहन नियंत्रित करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। कई बार तो ब्रेक लगाते-लगाते वाहनों की टक्कर भी हो जाती है।

 स्थानिय दुकानदारों ने बताया कि कोई दुर्घटना होने पर ऑटो चालक उल्टा दूसरे वाहन चालक का ही कसूर निकालकर झगड़ने लगते हैं। ज्यादा पैसा कमाने के लिए ओवरलोड: ऑटो चालकों के लिए पैसे के आगे किसी सवारी की जान की कोई कीमत नहीं है क्योंकि चालक ऑटो में क्षमता से कई गुणा ज्यादा सवारियां बैठाकर चलते हैं। यहां तक कि चालक द्वारा अपने दोनों ओर भी सवारियों को बैठा लिया जाता है। 

पैसे के लालच में ऑटो रिक्शा ओवरलोड होकर चलते हैं। बड़ी हैरानी की बात है कि रोड पर खड़ी कछवांरोड पुलिस भी उन्हें रोकने या उन पर कोई कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा पाती, केवल खानापूर्ति के लिए कुछ ऑटो रिक्शा के चालान कर दिए जाते हैं। यही नहीं अक्सर ऑटो रिक्शा चालक अपने वाहन में गाने की ऊंची आवाज करके रोड पर ध्वनि प्रदूषण करते भी नजर आते हैं। कछवांरोड अंडर पास ओवर ब्रिज के निचे जाम का मुख्य कारण बनते हैं थ्री व्हीलर: कछवांरोड-से औराई एवं कछवांरोड से कछवा बजार व कछवांरोड से वाराणसी मार्ग पर भी जाम लगवाने में ऑटो चालकों की मुख्य भूमिका रहती है।

 इन्हें अक्सर गलत दिशा में दूसरी लाइन लगाते देखा जा सकता है। जाम खुलते ही ऑटो रिक्शा चालक जबरदस्ती अपने वाहन को गलत दिशा से निकालने का प्रयत्न करते हैं, जिससे काफी समय बाद तक जाम की स्थिति बनी रहती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ