Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बीएड की परीक्षा में तीन नकलची रिस्टीकेट

न्दौली l जनपद के सकलडीहा पीजी कॉलेज सकलडीहा में एमए और बीएड की परीक्षा सकलडीहा पीजी कॉलेज सहित देवेंद्र नाथ जनता महाविद्यालय ,स्वामी शरण महाविद्यालय, लल्लन तिवारी महाविद्यालय ,अंब्रोसिया महाविद्यालय के स्नातकोत्तर एवं बीएड के परीक्षार्थी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध परीक्षा संचालित है। बुधवार को परीक्षा के दौरान आंतरिक उड़ाका दल और सहायक केन्द्राध्यक्ष की टीम ने तीन नकलचियों को जांच के दौरान पकड़ा। जिसे विश्वविद्यालय की नियमावली के अनुसार रिस्टीकेट कर दिया। महाविद्यालय प्रशासन के इस कार्रवाई से खलबली मची है।

प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय के निर्देश पर महाविद्यालय स्तर पर गठित आंतरिक उड़ाकादल एवं सहायक केंद्राध्यक्ष की टीम की ओर से परीक्षा की सुचिता एवं पवित्रता के साथ नकल विहीन परीक्षा कराने हेतु कटिवद्ध है। जांच के दौरान तीन छात्रों को रंगे हाथ नकल करते हुए पकड़ा गया। जिन्हें विश्वविद्यालय पर नियमावली के अनुसार नल के आरोप में उनको रिस्टीकेट कर दिया गया।

केंद्राध्यक्ष ने बताया कि किसी भी दशा में परीक्षा केंद्र पर नकल नहीं होने दी जाएगी। अतः परीक्षार्थी अपनी पूर्ण तैयारी के साथ परीक्षा केंद्र पर पूरी सुचिता एवं पवित्रता के साथ अपनी परीक्षा दें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ