Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ग्रामीणों की आवाज बने मनमन सिंह,विभिन्न मांगो को लेकर डीएम को दिया पत्रक

न्दौली,
सकलडीहा। किसानों व ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं और मांगो को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन वाराणसी के युवा मंडल अध्यक्ष मनमन सिंह की अध्यक्षता में यूनियन के पदाधिकारीयो द्वारा जिलाधिकारी को एक पत्र सौंपा गया। पत्र में नहर पर पुलिया बनाने से लेकर नया सड़क निर्माण के सम्वन्ध में मांग की गई थी।

फोटो, जिलाधिकारी को संबोधित पत्र की फोटो कॉपी

मांग पत्र में यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी को बताया गया कि चन्द्रप्रभा प्रखण्ड बरहनी ब्लाक के अंतर्गत अमड़ा मेन नहर घोसवा गांव के पास खुटहर माइनर के मेन पर जर्जर पुलिया को हटाकर नया पुलियाँ बनाया जाय। वहीं धानापुर ब्लाक के अन्तर्गत नोनारी गौशाला से राजकिय महामाया पलिटेक्निक कालेज के मेन गेट तक नया सड़क निर्माण कराया जाय तथा नगवा खड़ान ड्रेन पर खड़ान गाँव के सामने नया पुलिया निर्माण कराया जाय।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ