Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जिलाबदर और हिस्ट्रीशीटरों पर रखे पैनी नजर सख्ती से कसे नकेल:एडीशनल

चन्दौली,
सकलडीहा l लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारी तेज कर दिया गया है। गुरूवार को पुलिस अधीक्षक डा.अनिल कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने सकलडीहा कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न रजिस्टरों का मुआयना करते हुए अपराधिक गतिविधियों पर समीक्षा किया। हर हाल में जिला बदर, गुंडा एक्ट और हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके साथ चुनाव को देखते हुए अराजक तत्वों को पाबंद करने का निर्देश दिया।

फोटो: कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह निरीक्षण करते हुए

लोकसभा चुनाव की शंखनाद होते ही पुलिस महकमा आचार संहिता का सख्ती से पालन करने में जुट गयी है। लगातार अपराध और अपराधियों के खिलाफ नकेल कसने की तैयारी में जुट गये है। अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह सकलडीहा कोतवाली का निरीक्षण के दौरान जनसुनवाई रजिस्टर, थाना कार्यालय, भोजनालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, बैरक, शौचालय, हवालात का निरीक्षण किया।

 थाना परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया। इसके पूर्व अभिलेखों का अवलोकन किया गया। जनसुनवाई रजिस्टर में दर्ज शिकायतों का निरीक्षण किया गया। थाना परिसर में खड़े वाहनों को अपराध के क्रमानुसार खड़ी कर नियमानुसार निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया गया। मालखाने का निरीक्षण कर मालखाना मुहर्रिर को माल निस्तारण हेतु निर्देशित किया।

 इसके पूर्व समाधान दिवस पर जनता की शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को मौके पर जाकर शिकायतों की तत्काल, निष्पक्ष व न्यायोचित जांच कर विधिक निस्तारण करने हेतु थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह को निर्देशित किया। 

इस मौके पर सीओ रघुराज, कोतवाल संजय कुमार सिंह, धर्मदेव सिंह, गोपाल तिवारी,गुड़िया यादव, अमरनाथ यादव,हेड मुहर्रिल सुरेन्द्र राम, राहुल तिवारी,अनिता, संदीप पांडेय, रामकवल पांडेय,सीसीटीएनएस संदीप मौर्या, संदीप तिवारी, बंटी सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ