Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ एक गिरफ्तार

चंदौली,
पीडीडीयू नगर पुलिस अधीक्षक चन्दौली डॉ0 अनिल कुमार द्वारा नशा मुक्ति के आदेश के अनुपालन में दिये गये दिशा-निर्देश के तहत अवैध शराब तस्करों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में चकरघट्टा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र के ग्राम पड़हवा में एक प्लास्टिक की पिपिया में 05 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता पूछने पर अभियुक्त अपना नाम सुभाष पुत्र श्यामलाल निवासी ग्रा0 पड़हवा थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली बताया।जिसपर पुलिस संबंधित धारा लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ