Hot Posts

6/recent/ticker-posts

घर में घूसकर मारपीट करने पर चार नामजद सहित बीस के खिलाफ तहरीर

रिपोर्ट ! आनन्द त्रिपाठी

लखनऊ
वाराणसी l मिर्जामुराद क्षेत्र के छतेरी गांव निवासिनी रसीदा बानो ने मिर्जामुराद थाने पर तहरीर देकर बताया कि रविवार की दोपहर मेरी बहु के परिवार वाले बहु के साथ अचानक घर पर आकर घर में घुसकर मेरे पति हासिम व पुत्री नुसरत जहां व मुझे लात घुसे मारते हुए चाकू से मारकर हाथों पर कई जगह काट पिट दिये।वही घर में रखे सारे सामान को तोड़ फोड़ दिया।

मिर्जामुराद थाने पहुंच रसीदा बानो ने प्रयागराज जिले के सरायइनायत थाना क्षेत्र के जैतपुर हनुमानगंज निवासी दिलदार, गुलजार, रफीक व बहु शहाना बानो समेत बीस अज्ञात के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट,जान से मारने की धमकी देना आदि का तहरीर दी।पुलिस तहरीर लेकर घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भेजी।

वही चौकी प्रभारी कछवांरोड राजकुमार वर्मा ने बताया कि रसीदा बानो के पुत्र तनवीर व बहु शहाना बानो में दहेज को लेकर प्रयागराज में मुकदमा चलता है आज बहु अपने भाइयों के साथ घर आई थी उसी को लेकर विवाद के बाद मारपीट हो गया।तहरीर के आधार पर कार्रवाई किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ