Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नमाजियों को लात से मारना शर्मनाक,नफरती व हिंसक कृत्य : ठाकुर प्रसाद

कानपुर में गैंगरेप पीड़ित बच्चियों के न्याय के लिए संघर्ष रहेगा जारी : शशिकांत सिंह

चन्दौली,
मुगलसराय l दिल्ली के इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के पास स्थित मस्जिद में 8 मार्च को जुमे की नमाज के लिए कुछ नमाजियों को जब मस्जिद के अंदर जगह नहीं मिली, तो वे बाहर सड़क पर दरी बिछाकर नमाज पढ़ने लगे। इसपर दिल्ली पुलिस ने नमाज पढ़ते नमाजियों को किक किया, उन्हें लात मारी और भगाने की कार्रवाई की। पुलिस का यह अपमानजनक, शर्मनाक, नफरती व हिंसक कृत्य है, जिसने देश का सिर नीचा किया है l उक्त बातें भाकपा(माले) के राष्ट्रव्यापी प्रतिरोध कार्यक्रम के दौरान पंडित दीनदयाल नगर(मुगलसराय) पार्टी कार्यालय से प्रतिरोध मार्च कर रिक्सा तांगा स्टैंड पर हुई मंगलवार को सभा को संबोधित करते हुए भाकपा(माले) जिला स्थाई समिति सदस्य तथा इंकलाबी नौजवान सभा प्रदेश अध्यक्ष कामरेड ठाकुर प्रसाद ने कही।

कानपुर गैंगरेप घटना पर अपनी बात रखते हुए नौजवान सभा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कानपुर में मजदूर परिवार की दो बहनों के साथ पहले गैंगरेप हुआ, दोनों ने गत 28 फरवरी 2024 को फांसी लगा कर जान दे दी या उन्हें मार कर पेंड़ पर टांग दिया गया, फिर पिता ने भी आत्महत्या कर ली। हमीरपुर जिले का यह परिवार आजीविका की तलाश में कानपुर के घाटमपुर में आकर ईंट-भट्ठा पर मजदूरी करता था। 

परिवार की दो फुफेरी बहनों (16 व 14 वर्ष) के साथ भट्ठा संचालक के परिवार के दो व्यक्तियों ने गैंगरेप कर फिल्म बनाई और ब्लैकमेल करने लगे। दोनों बहनों की मौत के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। भट्ठा ठेकेदार ने लड़की के पिता पर समझौते के लिए दबाव बनाना, धमकाना शुरू किया। अन्ततः लड़की के पिता ने भी हमीरपुर में 6 मार्च 2024 को आत्महत्या कर ली। इस तरह एक मजदूर परिवार तबाह हो गया। यह उत्तर प्रदेश सरकार की बड़ी विफलता है। राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त है।

चुनाव बांड मामले पर बोलते हुए

 भाकपा(माले)राज्य कमेटी सदस्य कामरेड शशिकांत सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद स्टेट बैंक ने दी हुई तारीख तक इलेक्टोरल बांड का विवरण चुनाव आयोग को नहीं दिया। इससे इस अंदेशे को बल मिलता है कि भाजपा के फायदे के लिए सरकार के इशारे पर स्टेट बैंक चुनावी चंदा देने वालों की जानकारी लोकसभा चुनाव से पहले देशवासियों को नहीं देना चाहता है। यह सुप्रीम कोर्ट के आदेश, पारदर्शिता व जनता के सूचना के अधिकार का उल्लंघन है।

मार्च तथा सभा में भाकपा(माले) तथा इंकलाबी नौजवान सभा के कई दर्जन कार्यकर्ता शामिल रहे सभा को कामरेड किस्मत यादव, कामरेड रामदुलार विंद, किसान न्याय मोर्चा के समीम मिल्की, मोहन बरनवाल, मेहंदी हसन, रामबचन पासवान, तूफानी गोंड, सपना, शर्मा चौहान आदि लोगों ने संबोधित किया संचालन कामरेड श्रवण कुशवाहा अध्यक्षता कामरेड मेहंदी ने किया l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ