Hot Posts

6/recent/ticker-posts

विधायक के पहल पर अग्निशमन केंद्र का बाउंड्रीवाल व किसानों के रास्ता का सुलझा विवाद

चंदौली,
धीना । थाना क्षेत्र के रैथा गांव में स्थित अग्निशमन केंद्र के बाउंड्रीवाल का शनिवार को अधिकारियों के नेतृत्व में सीमांकन किया गया।मौके पर किसानों के रास्ता की मांग पर अग्निशमन केंद्र व किसानों के आपसी सहमति से रास्ता के मामले का विवाद सुलझा दिया गया ।

जनपद चन्दौली में स्थित ग्राम सभा रैथा में धीना थाना के नाम से खाली पड़ी दो एकड़ •07 डिसमिल जमीन पर अग्निशमन केंद्र निर्माण कराया गया।अग्निशमन केंद्र का भवन बनने पर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, पूर्व जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में बीते साल उद्घाटन भी कर दिया गया था l

जबकि उत्तर तरफ बाउंड्रीवाल को ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रुकवाकर रास्ता की मांग करने लगे।इससे बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य रुक गया।मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक चन्दौली ड़ा0 अनिल कुमार को होने पर उन्होंने क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज प्रताप, प्रभारी निरीक्षक धीना रमेश कुमार यादव, नायब तहसीलदार महाइच क्षेत्रीय लेखपाल रामविलास यादव को मौके पर भेंजकर अग्निशमन केंद्र रैथा का सीमांकन करने का निर्देश दिया।

शनिवार को क्षेत्रीय लेखपाल ने ग्रामीणों के समक्ष सीमांकन कर बताया कि यहां अभिलेख में कहीं से रास्ता नहीं है।किसानों ने रास्ता की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री महेन्द्रनाथ पांडेय व सैयदराजा विधायक सुशील सिंह से गुहार लगाया था।इसको देखते हुए अब आपसी सहमति से किसानों को रास्ता उपलब्ध कराने पर मामला हल हो गया।

इस दौरान अग्निशमन प्रभारी रैथा हरेराम यादव,पूर्वजिपंस सुशील सिंह जनौली,चंद्रभान राय,अवधेश राय, रामजी तिवारी,उपेंद्र राय, धीरेन्द्र कुमार राय, सुभाष राय,इंद्रबहादुर राय, प्रभाशंकर राय ,प्रवीण कुमार राय नवीन कुमार राय, तिलेश्वर राय, मुहम्मद दिलशेर, राजेश कुमार राय,दुर्गेश राय आदि लोग रहे।

इस संदर्भ में धीना थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव ने बताया कि किसानों के रास्ते की मांग को आपसी सहमति से पूरा करवाने का काम किया जाएगा।ताकि किसानों को आवागमन में सहूलियत हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ