Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भदाहुँ मे बनी नव निर्मित पुलिस चौकी का सीओ ने किया उद्घाटन, लोगों को मिलेगी सहूलियत

न्दौली,
धानापुर l थाना अंतर्गत भदाहू कांधरपुर गांव में बने नव निर्मित पुलिस चौकी भवन का सीओ सकलडीहा रघुराज और नायब तहसीलदार अमित सिंह ने गुरुवार को संयुक्त रूप से उद्घाटन किया l इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, पूर्व प्रमुख देवेंद्र सिंह, धानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष धानापुर सतीश सेठ आका सहित दर्जनों ग्राम प्रधान और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे l

फोटो:भदाहूँ गांव मे बनी नई पुलिस चौकी का उद्घाटन करते सीओ रघुराज

सीओ रघुराज ने बताया कि क़ानून व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु भदाहूं गांव में नई पुलिस चौकी बनाई गयी है l इसके अंतर्गत आने वाले गावों की जनता के विवादों को सुलझाने ,मामलों को तत्काल मध्यस्थता करने, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया मे आसानी एवम् सहूलियत मिलेगी l उनको थाने न जाकर नजदीक की चौकी पर ही समाधान मिल जायेगा l


थाना प्रभारी प्रशांत सिंह पुलिस चौकी बनने में जिन जिन लोगों ने सहयोग दिया है उनका धन्यवाद दिया और बताया कि चौकी पर सभी आत्धुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। आज सभी की मेहनत से नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन हुआ है। अब घटनास्थल पर पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगेगा और पुलिस आपकी सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेगी। उन्होंने जनता से अपील किया कि आसपास के क्षेत्र में नशीले पदार्थ व शराब मदिरा का सेवन या लकड़ी कटान का कार्य करने वालों की सूचना पुलिस को तत्काल दें।

भदाहूँ कांधरपुर गांव में पुलिस चौकी बनने से संजय मौर्य, सुरेश कुशवाहा, तुलसी चौहान, विकास राजभर, शेरू सिंह, दीपक सिंह, प्रेम सिंह, देवेन्द्र सिंह, पप्पू कुमार, बुल्लू यादव , पंकज प्रसून पाण्डेय, विजय सिंह , विक्की सिंह, बब्बू सिंह इत्यादि लोगों ने खुशी जाहिर किया l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ