लखनऊ,चंदौली l जनपद के ब्लॉक सकलडीहा मे प्रदेश की सरकार का गढ्ढा मुक्त सड़क व जर्जर सड़क ठीक कराने का निर्देश हवा हवाई साबित हों रहा है l सकलडीहा से रेलवे स्टेशन तक का पांच किमी लंबा मार्ग अधिकारीयों के अनदेखी से अभी तक जर्जर और गड्ढा युक्त ही पड़ा है । सकलडीहा बाजार से औड़ौली,पदुमनाथपुर,तेनुवट व चतुर्भजपुर बाजार को आने वाली सड़क पिछले कई सालों से खराब है। सड़क पर ग्रामीणों के नाबदान का पानी भी बहता है। ग्रामीणों को पैदल चलना भी मुश्किल होता है। पिछले दिनों पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र दत्त पांडेय, सुभाष पांडेय ने शिकायत किया था कि इस खराब सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया है।
सकलडीहा बाजार से होकर चतुर्भजपुर बाबा कालेश्वर नाथ मंदिर पर आने वाली सड़क इतनी खराब है लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। जबकि कई जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया गया लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया है।
चतुर्भजपुर बाजार स्थित बाबा कालेश्वर नाथ मंदिर पर पिछले कई वर्षो से महाशिवरात्रि पर तीन दिवसीय मेला लगता है। भगवान शिव व माता पार्वती के विवाह का भी आयोजन होता है। जिसके बाद सकलडीहा व पदुमनाथपुर गांव से शिवबरात आती है। जिसमें सैकड़ों की संख्या में शिवभक्त आते है।
लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि व अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया है। जबकि इस सड़क पर चलने वाले राहगीर प्रतिदिन चोटिल हो रहें है। खराब सड़क होने के कारण लोगों को पांच किलोमीटर की जगह सात किलोमीटर की दूरी तय कर सकलडीहा और रेलवे स्टेशन जाना पड़ता है।
इस बावत एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि उच्चाधिकारियों को सड़क निमार्ण के लिए अवगत कराया जा चुका है।
0 टिप्पणियाँ