Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अंग्रेजों ने देशवासियों का शोषण और तानाशाही किया ,ठीक उसी तरह कर रही भाजपा: बीरेंद्र सिंह

रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर

न्दौली,
सकलडीहा l सकलडीहा विधान सभा के समाजवादी पार्टी कैम्प कार्यालय पर रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि विरेन्द्र सिंह पूर्व मंत्री का सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव व सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान केन्द्र और प्रदेश सरकार के नितियों के खिलाफ जमकर वक्ताओं ने भड़ास निकाला। अंत में विभिन्न दल के नेताओं को सपा में शामिल कराया गया।

फोटो: सकलडीहा विधान सभा कार्यकर्ता सभा को सम्बोधित करते पूर्व मंत्री विरेन्द्र सिंह

कार्यकर्ताओं केा सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री विरेन्द्र सिंह ने कहा कि आाजादी से पूर्व जिस तरह देश में अंग्रेजों ने देशवासियों का शोषण और तानाशाही किया। ठीक उसी प्रकार भाजपा की डबल ईंजन की सरकार देश के जनता और युवाओं के साथ कर रही है। एक ओर जहां पुलिस और समीक्षा अधिकारी की परीक्षा के नाम पर लाखों युवाओं से सरकार का खजाना भरा गया।ही दूसरी ओर सरकार की सोची समझी राजनिति के तहत परीक्षा लिक हो जा रही है। जबकि प्रदेश में कानून व्यवस्था का दावा किया जाता है। असल में सरकार युवाओं को नौकरी तो दूर देश की जनता को गुमराह कर रही है। इनकी उल्टी गिनती शुरू होगयी है। इसका जबाब जनता लोकसभा चुनाव में देगी l 

वही सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव और सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि समाजवादी विचारधारा ईडी और सीबीआई से नही डरती है। चाहें जितनी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम से नोटिस भेजने का काम करे। समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता गठबंधन के लोगों के साथ खड़ी रहेगी। अंत में कार्यकर्ताओं को ओवर कॉन्फिडेंस में होकर जीत का दावा न करते हुए जमीन पर निडर होकर सभी विधान सभा में काम करने का आवाहन किया। 

इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, अनिल सिंह यादव, चन्द्रमा राजभर, सुबेदार राजभर, गिरजा शंकर पांडेय, सुभाष यादव, अनिल चौहान, परवेज अहमद, संजय सोनकर, सिंटू यादव, राकेश यादव, प्रमोद,संदीप जायसवाल,केके सोनी, मुन्नी लाल,इंदू राजभर, सुमीत विक्की,धनंजय यादव,शशीकांत भारती,लक्ष्मण पासवान,महेन्द्र राजभर, सुरेन्द्र मौर्या,फजल खान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ