Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मानवीय मूल्यों के क्षरण को रोकने का एक सशक्त मंच है स्काउट और गाइड : डॉ.एस.के.लाल

चन्दौली l सकलडीहा इंटर कालेज में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड जिला संस्था के तत्वाधान में जिला स्तरीय बेस्ट कैडेट रैली व भारत स्काउट गाइड ज्ञान प्रतियोगिता का शनिवार को आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. एस. के.लाल जिला मुख्यायुक्त ने कार्यक्रम का शुभारम्भ फ्लैग होस्टिंग कर किया। इस दौरान वेस्ट कैडेट और बेस्ट स्काउट का चयन किया गया।

फ़ोटो : कार्यक्रम का शुभारम्भ करते प्रधानाचार्य डॉ. एस. के लाल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. एस. के.लाल ने कहा कि मानवीय मूल्यों के क्षरण को रोकने का स्काउट और गाइड एक सशक्त मंच है। जहां से एक समन्वित व्यक्तिव का निर्माण होता है। यहां से छात्र चरित्रवान बनकर एक लोकसेवी व समाजसेवी बनकर समाज मे उत्पन्न होने वाली असहज,असमान्य,विषम परिस्थिति में सेवा और संवेदना की भावना से प्रेरित होकर समाज के पुननिर्माण में अपना योगदान देते है।

जो राष्ट्र की सबसे बड़ी सेवा है। आगे कहा कि ये बच्चे आत्मीयता,संवर्धन,सह अस्तित्व बोध को अपनाते हुए राष्ट्र कि दिशा व दशा तय कर सास्कृतिक चेतना एवं राष्ट्रीय विरासत को जीवंत करेंगे। इसके पूर्व बेस्ट कैडेट रैली जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज चंदौली की आकांक्षा और डेढ़ावल की गाइड श्रेया का चयन किया गया। वही बेस्ट स्काउट के लिये सकलडीहा इंटर कॉलेज का प्रद्युम्न और सदलपुरा इंटर कॉलेज का तौफिक अंसारी का चयन किया गया। 

इस मौके पर सत्यमूर्ति ओझा, संजीव यादव,धर्मेंद्र,दिलीप,संजय मिश्रा,वंशराज,अन्नू,महेंद्र कुमार रहे। संचालन डीओसी सैयद अली ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ