लखनऊ,
मुजफ्फरनजर,थाना सिविल लाइन क्षेत्र एस डी इंटर कालेज में बोर्ड सेंटर के बाहर ड्यूटी में लगा सिपाही चन्द्र प्रकाश ने वाराणसी से यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा की कापी जमा करने गये शिक्षक धर्मेंद्र कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी l घटना जानकारी होते ही शिक्षक के गांव बैराठ थाना बलुआ जनपद चन्दौली मे कोहराम मच गया । वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिपाही को कब्जे में ले लिया ।
बताया जा रहा है कि मृतक धर्मेन्द्र वाराणसी से यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा की कापी मुज्जफरनगर थाना सिविल लाइन क्षेत्र एस डी इंटर कालेज में जमा करने गये थे । बोर्ड सेंटर के बाहर ड्यूटी में लगा सिपाही चन्द्र प्रकाश नशे में धुत था । चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से बार बार तम्बाकू मांग रहा था । वह किसी को आराम नही करने दे रहा था । रात करीब 2 बजे जब अध्यापक धर्मेंद्र कुमार ने आपत्ति की तो कांस्टेबल चन्द्र प्रकाश ने उन पर सरकारी कार्बाइन से गोली मार दी । जो गम्भीर रूप से घायल हो गये । उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया ।
बैराठ गांव के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार वाराणसी जनपद के महगांव में राजकीय विद्यालय में संस्कृत के प्रवक्ता थे । पत्नी रूपा देवी भी भदोही जनपद के औराई में प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत है । पिता राजकुमार किसान है । माता हीरावती देवी गृहणी है । इनकी एक बेटी 5 वर्ष की है जिसका नाम कुहू है । भाई जितेंद्र कुमार इलाहाबाद में पीएचडी की तैयारी कर रहा है। मृतक धर्मेंद्र सपरिवार वाराणसी में चितईपुर में मास्टर कालोनी में 5 वर्ष से निजी मकान में रहता था।
थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा उक्त टीम में मौजूद सभी लोगों को हिरासत में लेकर शस्त्रों को कब्जे में ले लिया गया है । उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है । फील्ड यूनिट की टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन किया जा रहा है । पुलिस द्वारा मृतक अध्यापक के परिवारीजनों को सूचित कर दिया गया है तथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।
0 टिप्पणियाँ