Hot Posts

6/recent/ticker-posts

31मार्च से गुम व्यक्ति का कुएं में मिला शव, सत्राजीत सिंह के रुप हुई शिनाख्त

चन्दौली,
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के भोजापुर गांव के समीप सकलडीहा चंदौली के मुख्य मार्ग पर सोमवार को कुए में एक 52 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। घटना की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस शव को फायर ब्रिगेड की मदद से बाहर निकाला। जिसका शिनाख्त परिवार के लोगों ने सेवखर कला गांव निवासी सत्राजीत सिंह के रूप में किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। इस मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।

फोटो- भोजापुर सकलडीहा चंदौली मार्ग पर कुएं में शव की सूचना पर जुटी भीड़ और पुलिस

सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के भोजापुर मुख्य मार्ग पर पुलिस लाइन से पहले एक कुआं से आ रही दुर्गन्ध पर किसी ने कुएं में देखा तो एक अधेड़ का शव उतराता दिखाई दिया जिसपर देखते ही देखते राहगीरों सहित आस पास के गांव के लोगों की काफी भीड़ जूट गई।घटना की जानकारी होने पर सकलडीहा कोतवाली और सदर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। घंटो देर बाद फायर बिग्रेड की मदद से जवानों ने शव को बाहर निकाला। शव के बाहर आने पर 52 वर्षीय सेवखर कला गांव निवासी सत्राजीत सिंह के रूप में परिजनों ने शिनाख्त किया। 

बीते 31 मार्च को घर से अचानक गुम हो जाने पर परिजनों ने सदर कोतवाली में गुमशुदी का मुकदमा दर्ज कराया था। पिता का शव मिलने पर बेटा सहित परिजनों में कोहराम मच गया। इस बाबत कोतवाल संजय कुमार सिंह बताया कि शव का शिनाख्त होगया है। शव को कब्जे लेकर पीएम की कार्रवाई शुरू करा दी गयी है।

इस मौके पर चंदौली थाना प्रभारी गगन सिंह, कस्बा प्रभारी धर्मदेव सिंह,सुरेश सिंह,बंटी सिंह,संदीप तिवारी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ