Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, बिहार सीतामढ़ी निवासी दीपक के रुप में हुई शिनाख्त

चन्दौली,
सकलडीहा। सोमवार को दोपहर लगभग 11:00 दानापुर मंडल के सकलडीहा रेलवे स्टेशन के समीप डाउन लाइन के किनारे 23 वर्षीय युवक का शव मिलने से आसपास के गावों में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया l युवक के आधार कार्ड से दीपक कुमार पुत्र शम्भू कुमार,हरि छपरा वार्ड नंबर 13, तहसील डुमरा,जिला सीतामढ़ी बिहार के रुप में पहचान होने पर कोतवाली पुलिस ने परिजनो से सर्म्पक कर युवक की शिनाख्त में जुट गई।

फोटो नंबर: सकलडीहा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए

सकलडीहा रेलवे स्टेशन के बढवलडीह गांव के सामने पोल संख्या 738/25 के पास एक युवक का दोपहर में दोनों ट्रैक के बीच में शव देख हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना ग्रामीण और रेलवे विभाग की ओर से स्थानीय पुलिस को दी गई। 

मौके पर पहुचीं कोतवाली पुलिस ने जब शव की तलाशी ली तो उसके सिर में गंभीर चोट लगने से अधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गयी थीं और उसके जेब से आधार कार्ड की फ़ोटो कापी मिली। जिसकी संभावना पर पुलिस ने परिजनों से सम्पर्क कर शिनाख्त में जुटी हुई है

इस बाबत कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन के डाउन लाइन पर युवक की शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त हेतु मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है । शिनाख्त के बाद अंत्य परीक्षण कराया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ