Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सत्ता परिवर्तन करने और अंबेडकर की विरासत बचाने को लेकर निकाली गई झांकी

चन्दौली। डीडीयू नगर के दामोदर दास पोखरा से सोमवार को आधुनिक राष्ट्र निर्माता,पीड़ित मानवता के मसीहा विश्व के ज्ञान दीप सिम्बल आफ नॉलेज ,चैंपियन आफ सोशल जस्टिस, भारतीय संविधान के शिल्पकार, विश्वरत्न डॉ. भीम राव अम्बेडकर की 133वीं जयंती को विश्व ज्ञान दिवस के रुप में एससी एसटी बेसिक टीचर वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में के झांकी के माध्यम से परिवर्तन यात्रा निकाली गई। जिसको रेलवे के पूर्व वरिष्ठ  राजभाष अधिकारी, दलित चिंतक विचारक दिनेश चन्द्र ने नीला झंडा दिखाकर रवाना किया। जो लोगों को परिवर्तन का संदेश देते हुए मानसरोवर पोखरा पर आकर समाप्त हुई। वहीं दिलीप दिलदार ने डॉ. अंबेडकर का किरदार बड़े ही बखूबी से निभाया।

फोटो: दामोंदरदास पोखरा से झांकी निकालते एससी एसटी बेसिक टीचर वेलफेयर एसोसिएशन के शिक्षक गण तथा जनपद के दलित संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता 

परिवर्तन यात्रा में सम्बल प्रदान करने पहुंचे सोनू किन्नर चेयर मैन मुगलसराय ने कहा डॉ.अंबेडकर पंथनिरपेक्ष ,समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र और राजनीतिशास्त्र के न्यायिक थेउनके व्यक्तिगत प्रतिष्ठा गरिमा और प्रतिमान का कोई माप नहीं है। उन्होंने मौजूदा हालात पर नजर डालते हुए कहा कि आज भाजपा ने देश की शीर्ष एजेंसियों को हास्य का विषय बनाकर छोड़ दिया है। जनता के व्यंग्य-बाण और कटाक्ष से देश की शीर्ष एजेंसियों की छवि तार-तार हो गयी है और उनके कर्मियों का मनोबल गिर गया है। ये दुर्भाग्यपूर्ण भी है और घोर निंदनीय भी। जिसकी विरासत को बचाने का वक्त आ गया।



लार्ड बुद्धा डॉ.अम्बेडकर सेवा समिति के प्रांतीय अध्यक्ष अर्जून प्रसाद आर्या ने कहा कि लोकतंत्रात्मक शासन तथा रूढ़िवाद और अंधविश्वास से मुक्तिदाता का नाम है अंबेडकर,शिक्षित संगठित और संघर्ष करने तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता दिलाने और राष्ट्रीय एकता अखंडता का नाम है अंबेडकर
जिनके तर्ज पर उनके कारवां को गतिमान करने एवम् उनकी क्रान्ति और सन्देश को अमल कराने के लिए परिवर्तन यात्रा शुरू कर दी गई है। उन्होने कहा वर्तमान की तानाशाह सरकार की रवैए से आमजनमानस का दम घुटने लगा है। इसको उखाड़ फेंकने और सत्ता परिवर्तन करने के लिए यह परिवर्तन यात्रा निकाली गई है।

वहीं घनश्याम प्रधान ने कहा कि बाबा साहेब डा. बी.आर.अम्बेडकर के योगदान को राष्ट्र कभी भी नही भूला सकता। यह पीढ़ी और राष्ट्र हमेशा आभारी रहेगा।

डॉ अंबेडकर की झांकी शोभा यात्रा के कर्ता धर्ता फाफ़ा साहेब भारती, रामदीलास, ज्ञानचंद्र के अलावा हिनौली ग्रामसभा के प्रधान राजेश राव की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

इस दौरान बब्बन सिंह चौहान, शैलेन्द्र गुप्ता , शमीम मिल्की, मुकेश एडवोकेट, उमा, छोटू राम भारती , गोविंद लाल पंकज, राजेश राव, दिलीप कुमार, अम्बेडकर, ओम प्रकाश भारती, फाफा साहब भारती, राम दिलास, ज्ञान चंद्रकांत, सुमन कांत, अरुण रत्नाकर, निठोहर सत्यार्थी, कृष्णा मोहन, प्रेम प्रकाश त्यागी, अरविंद कौशल, गिरिजेश दादा, गणेश प्रसाद, रामजन्म बागी एडवोकेट, लल्लन कुमार, अरविन्द कुमार पंकज एडवोकेट, विनोद कुमार त्यागी,आनन्द कुमार सहित हजारों समर्थकों ने सम्बल प्रदान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ