चन्दौली,
चहनियाँ। बलुआ थाना क्षेत्र के जुड़ा गांव के रहने वाले रामकेश यादव 50वर्ष, उनकी पत्नी कुसुम देवी 45वर्ष, पुत्री आंचल 20वर्ष व पुत्र अमन यादव 18वर्ष की नासिक से ही बोलेरो करके वे शिरडी के साईं व अन्य मंदिरों में दर्शन पूजन के बाद लौटते वक्त शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई । वहीं उनसे टकराए दो बाइक सवार की भी मौके पर मौत हो गई l घटना से गांव में परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के बड़े भाई राम भरत,भाभी उषा देवी,भतीजा अभिषेक व पुत्र आकाश का रोकर बुरा हाल रहा ।
मिली जानकारी अनुसार जुड़ा गांव के रहने वाले रामकेश यादव सन 2000 से ही नासिक में रहकर थोक फल का धंधा करते थे । जो नेपाल में अपने बहनोई को ट्रांसपोर्ट के लिए भेजा करते थे । दोनो भांजे पहले से ही पहुँचे थे । तीन लोग यहां से 21 मार्च को ट्रेन से पत्नी,पुत्र व पुत्री नासिक गये थे । वही पर रामकेश ने किसी से बोलेरो मांगकर शिरडी के साईं बाबा व अन्य मंदिरों में दर्शन पूजन करने गये थे
बनारस के भांजे बोलेरो चला रहा था । दर्शन पूजन कर नासिक वापस आ रहे थे । नासिक में ही रास्ते मे गाड़ी अनियंत्रित होकर एक बाइक वाले को टक्कर मारते हुए विपरीत दिशा से ट्रक में जा भिड़ी । बाइक पर सवार दो लोगो की मौत तत्काल वही हो गयी । बोलेरो सवार चार लोगों की दर्द नाक मौत हो गई।
रामकेश के सगे बड़े भाई राम भरत मुन्ना महाराष्ट्र बोरीबली में एक कम्पनी में काम करते है । एक भांजा सोहन यादव जो आरपीएफ में वही पास में था । घटना की जानकारी होते ही दोनो लोग तत्काल मौके पर पहुँचकर गये । शनिवार की रात में घटना की जानकारी होते ही गांव में सन्नाटा फैल गया । सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण पहुचकर शव आने का इंतजार करते रहे ।
रामकेश के दो पुत्र है । एक पुत्री है । बड़ा पुत्र आकाश बनारस में एसएससी की तैयारी कर रहा है । छोटा पुत्र मृतक अमन खण्डवारी देवी इंटर कालेज में 12वीं का छात्र था । जो हाल ही में परीक्षा दिया था । पुत्री आँचल बनारस में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है । अमन पढ़ने में होनहार छात्र था।
0 टिप्पणियाँ