चन्दौली,
पीडीडीयू नगर ।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र स्थित रविनगर में किराए के मकान पर रह रहे यूनियन बैंक के सहायक मैनेजर मानवेंद्र बिस्मिल ने बीती रात फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना व पूछताछ के उपरांत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारीनुसार मध्य प्रदेश के मुरैना निवासी मानवेन्द्र बिस्मिल 28वर्ष धानापुर स्थित यूनियन बैंक में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत था। वह मुगलसराय के रविनगर स्थित सरदार मनमीत सिंह के मकान में किराए पर रहता था । प्रतिदिन की भांति सोमवार को भी अपना काम काज निपटाकर खाने पीने के बाद अपने रूम में सोने चला गया। मंगलवार प्रातः उसका सहकर्मी ने जब कई कॉल किया तो कॉल रिसीव नहीं हुआ तब वहां जाकर देखा तो अंदर से दरवाजा भी बंद था।दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब नहीं खुला तो इसकी सूचना उन्होंने कोतवाली पुलिस को दी। पुलीस ने जब दरवाजा खोलवाया तो पंखे में लटकता हुआ उसका शव मिला। इसकी जानकारी के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
इस संबंध में मुगलसराय कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक धानापुर के यूनियन बैंक में सहायक मैनेजर के पद पर कार्यरत था तथा मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के निवासी था। उनके सहकर्मी मित्र द्वारा फोन पर मिली जानकारी के बाद मौके पर जाकर फांसी पर लटक रहे शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन उनके मित्रों तथा आसपास से पूछताछ में प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है।जानकारी यही है कि उनका किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसमें अन बन होने के वजह से यह घटना घटी है। इसकी सूचना परिजनों को दे दी गई है। पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने उनके मोबाइल को कब्जे में ले लिया है।
मृदुभाषी व बहुत मिलनसार थे मानवेन्द्र
धानापुर यूनियन बैंक के कर्मचारियों का कहना है कि सहायक मैनेजर मानवेंद्र बिस्मिल प्रतिदिन दीनदयाल नगर से धानापुर यूनियन बैंक आते थे। वह अपना कामकाज करते थे। वह अपने काम से ही मतलब रखते थे।
उनकी किसी तरह की कोई एक्टिविटी ऐसी नहीं थी जिससे ऐसी घटना करें। लेकिन किस तरह से यह घटना घट गई यह जांच का विषय है।
0 टिप्पणियाँ