Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सामूदायिक शौचालय योजना तोड़ रही दम, जिम्मेदार लापरवाह

चन्दौली,
चकिया। प्रदेश सरकार जहां गांवो को खुले से शौच से मुक्त कराने की कवायद में जुटी है वहीं ब्लाक के अधिकारियों के द्वारा सरकार के मसूबों को पलीता लगाया जा रहा है। क्षेत्र के लठीया सहित अधिकांश गांव के सामूदायिक शौचालय में ताला लगा रहता है।

स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत खुले मे शौच से होने वाली बिमारियों को लेकर जागरूक किया जाता है तथा लाखों रुपये खर्च करते हुए सभी गांवों मे सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है।
मगर जमीनी हकीकत यह है कि लाखों रूपये खर्च के बाद भी दुर्वस्था के कारण ग्रामीण सामुदायिक शौचालय का उपयोग नही कर पा रहे है ।
 
 कहीं सामुदायिक शौचालय की स्थिति बदहाल हो गयी तो कहीं सामुदायिक शौचालय के दरवाजे तक टुट गये तो कहीं शौचालय निस्प्रयोजित घोषित हो गये। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार ग्राम प्रधान व ब्लाक के जिम्मेदारो से फरियाद भी लगाई गई लेकिन आज तक कोई सुनवाई नही हुई तथा सामुदायिक शौचालय निस्प्रयोजित साबित हो गया है।

ग्रामीणों ने सामुदायिक शौचालय योजना का लाभ दिलाने व जर्जर शौचालय की मरम्मत को लेकर जनपद के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ