चंदौली,
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर पुलिस चौकी अंतर्गत बीते शुक्रवार की शाम को तारगाँव अजगरा गांव स्थित कैशपार माइक्रो क्रेडिट कार्यालय से 3 लाख 62 हजार रूपये लेकर मारूफपुर स्थित यूनियन बैंक में जमा कराने जा रहे कर्मियों बृजेश यादव व सत्यप्रकाश यादव से माँ बांग्ला भगवती देवी मंदिर के पास मुंह बांधे तीन युवकों द्वारा रूपये से भरा बैग छीन कर फरार हो गये थे।
जिसकी सूचना के बाद मौके पर एएसपी विनय कुमार सिंह, सकलडीहा सीओ रघुराज, बलुआ इंस्पेक्टर शैलेश मिश्रा, क्राइम ब्रांच सहित कई सब इंस्पेक्टर व भारी पुलिस बल मौके पर पहुँच घटना का जायजा लिया।
इसके बाद इंस्पेक्टर ने बताया कि लुटेरों को पकड़ने के लिये सर्विलांस टीम को सक्रिय करते हुए पांच टीमों का गठन कर अतिशीघ्र पर्दाफाश करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन घटना के 48 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस का हाथ खाली है। जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
0 टिप्पणियाँ