Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चोरी की मोबाईल व जेवर के साथ पकड़ाया युवक, पुलीस ने भेजा जेल

चन्दौली,
सकलडीहा। कोतवाली पुलिस ने गुरूवार की सुबह तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन के समीप से घर में घुस कर मोबाइल,कपड़ा,ज्वेलरी की चोरी करने वाले अभियुक्त मुकेश कुमार बिन्द निवासी ग्राम कवई पहाड़पुर (खरिहनिया) थाना धानापुर को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवाश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया 

कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि बीते साल 4 नंवबर को नोनार गांव निवासी सवरु यादव के घर से तीन मोबाइल,कपड़े,जेवरात तथा घर के अन्य सामान चोरी हुआ है। पूछताथ के दौरान युवक के पास से एक मोबाइल और एक जोड़ी चांदी का पायल बरामद किया गया है।

 गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 राणाप्रताप यादव, शिवकुमार यादव व का0 रवि मध्देशिया रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ