वाराणसी,
कछवांरोड। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रखौना रिंग रोड पर शुक्रवार की देर शाम हरहुआ के तरफ से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात कार के धक्के से दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान देर रात एक युवक की मौत हो गई। वही एक युवक का इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र के बरैनी गांव निवासी आदर्श सिंह उर्फ बंटी पुत्र राजेंद्र सिंह उम्र 25 वर्ष अपने मौसेरे भाई महामलपुर गांव निवासी अनुज सिंह उम्र (28) वर्ष के साथ हरहुआ अपने मौसी के घर गया था।वापस घर आते समय रखौना रिंग रोड पर हरहुआ के तरफ से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दिया।
बाइक चला रहा अनुज व पीछे बैठा आदर्श गम्भीर रूप से घायल हो गया वही घटना के बाद कार चालक वाहन समेत भाग निकला।सूचना पर पहुंचे खजुरी चौकी प्रभारी हरिनारायण शुक्ला ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर भेजवाया जहां देर रात इलाज के दौरान आदर्श की मौत हो गई।वही घायल अनुज का इलाज चल रहा है।मृतक दो बहनों में इकलौता भाई था व एक बच्चे का पिता बताया गया।
मृतक युवक दवा के होलसेल का काम करता था।मृतक के मौत की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी अंकिता सिंह समेत परिजनों का रो-रोकर बुराहाल रहा।मिर्जामुराद पुलिस ने शनिवार की सुबह मृतक के पिता के तहरीर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वाहन समेत चालक के तलाश में जुट गई।
0 टिप्पणियाँ