Hot Posts

6/recent/ticker-posts

डाक्टर की लापरवाही से गई जच्चा बच्चा की जान,स्वास्थ्य विभाग भी कर रहा था बड़ी घटना का इंतजार

स्वास्थ्य विभाग के रहमों करम से जनपद भर में फल फूल रहे झोला छाप डॉक्टर

लखनऊ। खबर यूपी के जनपद चन्दौली  के चकिया से है जहां चकिया के मुरारपुर स्थित आदर्श हास्पिटल मे चिकित्सक की लापरवाही से जच्चा बच्चा की मौत हो गयी है हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल हॉस्पिटल को सीज कर दिया है। स्वास्थ्य बिभाग की उदासीनता व बगैर मानक के धडल्ले से संचालित हो रहे मानक विहिन व अप्रशिक्षित चिकित्सकों के हाथो से लगातार मरीजों की जिंदगी खतरे मे पडती जा रही है ।

फोटो: आदर्श हेल्थ केयर हॉस्पिटल पर जुटे प्रसूता के परिजन

जानकारी के अनुसार चकिया क्षेत्र के मुरारपुर गांव है जहाँ पर आदर्श हॉस्पिटल नामक अस्पताल का संचालन किया जा रहा है, वही बीते रात्रि नेवाजगंज निवासी पुनम देवी नामक महिला को प्रसव कराने के लिए आदर्श हॉस्पिटल लाया जाता है। जहाँ पेट मे ही बच्चे के मृत होने की सुचना मरीज के परिजनों को दिया व महिला का ऑपरेशन चिकित्सक द्वारा किया जाता है।

फोटो: घटना के बाद शोर शराबा कर रहे जनता को समझाती पुलिया प्रशासन

ऑपरेशन के दौरान महिला की हालत बिगड़ जाती है, हालत खराब होने के बाद उक्त महिला को आनन-फानन मे किसी अन्य अस्पताल मे वाराणसी ले जाया गया। जहाँ के बाद चिकित्सको ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वही मरीज के मृत्यु होने की जानकारी के बाद आदर्श हॉस्पिटल के चिकित्सक हॉस्पिटल छोड़ फरार हो जाता है।

जिसके बाद परिजन शव को लेकर उक्त हॉस्पिटल पहुंचे और अस्पताल संचालक के ऊपर कार्यवाही की मांग करते हुए हंगामा मचाने लगे, मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा काफ़ी समझा बुझा कर परिजनों को कोतवाली ले जाया गया। वही मरीज की मौत की जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी विकास सिन्हा द्वारा उक्त हॉस्पिटल को सीज कर दिया गया।

 बतादें कि शासन द्वारा अवैध रूप से संचालित हो रहे हॉस्पिटल क्लिनिक व पैथोलोजी सेंटर पर लगाम लगाने के लिए सख्त निर्देश है। बावजूद छोलाछाप डाक्टरों द्वारा मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। अस्पतालो मे मरीजों को जबरन इलाज के नाम पर उनकी गाढ़ी कमाई ऐंठी जा रहा है और मरीजों को जान से हाथ धोना पड़ रहा है। फिर भी जनपद भर मे बिना मानक व अवैध रूप से अनेकों हास्पिटल, मेडिकल स्टोर, डायग्नोस्टिक सेंटर, पैथोलॉजी, नर्सिंग होम धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं।

  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ