चन्दौली,
डीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे सुरक्षा बल स्टेशन पोस्ट में दर्ज मु0अ0सं0 24/2017 U/S 03 RP (UP) ACT के फरार चल रहे वांछित अभियुक्त सुरेंद्र कुमार पुत्र स्व.मेवा राम,निवासी मवई खुर्द, थाना अलीनगर जिला चंदौली को रेलवे कोर्ट द्वारा सीआरपीसी 82 के तहत जारी कुर्की जब्ती के आदेश का तामिला आरपीएफ ने अलीनगर पुलिस के सहयोग से उसके दरवाजे पर नोटिस चस्पा किया है।
जानकारी के अनुसार उक्त आरोपी अदालती कार्रवाई से काफी दिनों से फरार चल रहा है। उसके विरुद्ध रेलवे कोर्ट द्वारा जमानती,गैर जमानती वारंट जारी करने में बाद भी हाजिर नहीं होने पर सीआरपीसी 82 के तहत कुर्की का आदेश जारी किया।तत्पश्चात आरपीएफ के उ0नि0रामनरेश राम व उमाकांत राम ने अलीनगर थाने के एएसआई दिपेश चंद्र तिवारी के साथ अभियुक्त के घर जाकर वहां उसके नहीं होने की स्थिति में आसपास व उसके घर के लोगों से पूछताछ के बाद उसके दरवाजे पर नोटिस चस्पा किया है।
इस बाबत आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप रावत ने बताया कि अभियुक्त के गिरफ्तारी की सूचना के लिए मुखबिर तैनात किया गया है।उसके घर के आसपास उद्घोषणा कर उसे यथाशीघ्र रेलवे न्यायालय रेलवे में उपस्थित होकर मामले का निष्पादन करने संबंधित उद्घोषणा की गई। उस अभियुक्त की अनुपस्थिति में उसके मंगरू राम तथा उसके चाचा बेचू लाल के समक्ष अभियुक्त के घर के दरवाजे पर स्थानीय पुलिस थाना अलीनगर के अधिकारी व उनके हमराह की उपस्थिति में आरपीएफ ने नोटिस चस्पा किया है। मौके पर नोटिस चस्पा करने की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी भी की गई।
0 टिप्पणियाँ