Hot Posts

6/recent/ticker-posts

लोकतन्त्र मजबूत बनाने के लिए मतदान जरूरी : जलील अहमद

चन्दौली,सकलडीहा। विकास खण्ड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार में शनिवार को मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता रैली सहित नुक्कड़ नाटक और गीत,रंगोली ,मतदाता स्लोगन और चित्रकला आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए । वहीं बच्चों ने नुक्कड़ नाटक और गीत गाकर ग्रामीणों को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। 

फोटो: पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार में मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते शिक्षक अरुण रत्नाकर

प्रधानाध्यापक जमील अहमद ने बताया की लोकतंत्र के सम्मान के लिए हमें शत प्रतिशत मतदान करना चाहिए अध्यापक अरुण रत्नाकर ने बताया की चुनाव के द्वारा ही लोकतंत्र का निर्माण होता है और देश के मतदाता चुनाव के द्वारा ही देश का भविष्य तय करते है लोगों को अपने एक वोट की कीमत समझनी चाहिए और अपना मत बिना किसी लोभ के ,जाति, धर्म से ऊपर उठकर नेक और ईमानदार व्यक्ति को देना चाहिए ।

इस अवसर पर धर्मराज प्रसाद, ज्योति भारद्वाज ,सुरेश कुमार, सतीश कुमार ,मृत्युंजय कुमार ,बनारसी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ