चन्दौली । जनपद में तैनात 04 पुलिस कर्मियों उ0नि0 नागरिक पुलिस काशी प्रसाद, उ0नि0 नागरिक पुलिस कमलेश कुमार सिंह, मु0आ0 जितेन्द्र प्रसाद व मु0 आ0 क्षमानाथ सिंह के अधिवर्षता आयु पूर्ण करने व सेवानिवृत्ति होने पर उन्हें शिविर पुलिस लाईन सभागार चन्दौली में फूल माला पहनाकर सम्मान से विदाई दी गई।
इस मौके पर एसपी डॉ अनील कुमार ने कहा कि आप लोगों ने जिस ईमानदारी और निष्ठा से विभाग के कार्य को निर्वहन किया है उसी जिम्मेदारी से अब अपने जिन्दगी की दूसरी पाली की शुरूआत सामाजिक कार्यों में निर्वहन करेंगे। इसी के साथ बधाई देते हुए उनके जीवन के अगली पाली के लिए मंगल कामनाएं दी।
इस दौरान पुलिस लाइन नियुक्त पुलिसअधिकारी व कर्मचारी व सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजन मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ