सकलडीहा विधान सभा के 357 बूथों पर सीसी कैमरा के निगरानी में होगा मतदान
चन्दौली,
सकलडीहा, आगामी एक जून को जिले में लोक सभा का चुनाव होना है। आयोग के निर्देश पर निष्पक्ष पारदर्शी व शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर जिला प्रशासन कटिवद्ध है। उपजिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम मिश्रा ने सकलडीहा विधान सभा के क्रिटिकल व बरनेलव बूथों पर बेवकास्टिंग के माध्यम से निगरानी कराने की जानकारी दिया। इसके साथ ही एएसडी सूची व ईपीडीएस के बारे में भी विस्तार से जानकारी दिया।
सकलडीहा विधान सभा में कुल 206 मतदातन केन्द्र के तहत 357 बूथ बनाये गये है। टोटल मतदाता 3 लाख 39 हजार 498 मतदाता है। जिसमें 1 लाख 81 हजार 485 पुरूष और 1 लाख 58 हजार 6 महिला मतदाता है। जिसमें यंग मतदाता पहली बार 4736 और 2849 दिव्यांग मतदाता है। इसके अलावा 85 प्लस के1642 मतदाता है। सात थर्ड जेंडर मतदाता है। चिन्हित सभी 357 बूथों पर सीसी कैमरे लगाये गये है।
जिसमें से 189 क्रिटिकल और बरनेवल बूथ पर वेव कास्टिंग के माध्यम से मतदान प्रारंभ होने से लेकर मतदान समाप्त होने तक सीधे तहसील मुख्यालय के कंट्रोल रूप में निगरानी की जायेगी। कही कोई गड़बड़ी होने या अशांति होने पर सीधे अधिकारी व पुलिस फोर्स को अवगत कराया जायेगा।
मतदाता सूची के पीछे एएसडी सूची भी होगा सलंग्न
प्रत्येक बूथ के मतदाता सूची के पीछे एएसडी सूची (डबल, सिफ्टेड व मृतक)मतदाताओं की सूची संलग्न होगा। मतदान के दौरान ऐसे 1092 मतदाताओं की सूची चिन्हित किया गया है।
25 दिव्यांग और बुर्जुग मतदाताओं का पोस्टल वैलेट से होगा मतदान
बीएलओ की रिपोर्ट पर निर्वाचन कार्यालय की ओर से 12 डी के तहत 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता और 15 दिव्यांग मतदाता जो मतदान केन्द्र पर नहीं आ सकते है। उन्हें पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराने की तैयारी किया गया है। 2463 सर्विस मतदाताओं केा यह सुविधा होगा।
शांतिपूर्ण व निष्पक्ष व पारदर्शी ढ़ग से मतदान कराने को लेकर सभी वूथों पर सीसी कैमरा लगाया गया है। 189 बूथों पर वेवकास्टिंग के माध्यम से मतदान की निगरानी किया जायेगा। जहां तत्काल समस्या होने पर दूर कराया जायेगा। अनुपम मिश्रा उपजिला निर्वाचन अधिकारी सकलडीहा।
0 टिप्पणियाँ