पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के बाद परिजनों को किया सुर्पूद
पांच दिन पूर्व घर में बेटी की हुई थी शादी ,परिवार में छाया मातम
चन्दौली,
सकलडीहा, कोतवाली क्षेत्र के तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार को सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय सुशीला देवी पत्नी दयाराम यादव की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब महिला रेलवे ट्रैक पार कर खेत में पड़े भूसा लाने जा रही थी। सूचना पाकर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार सुशीला देवी सुबह भूसा लाने खेत पर जा रही थी। जैसे ही वह तुलसी आश्रम रेलवे के समीप रेल लाइन पर पहुची तो प्लेटफार्म पर डाउन लाइन पर पैसेंजर ट्रेन खड़ी थी। खड़ी ट्रेन देख वह रेल लाइन पार करने लगी इस बीच अप लाइन पर भी कोई एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। जिसको वह देख नही पाई। इससे उसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।
मृतक सुशीला देवी को दो पुत्र सूरज व उमेश और तीन पुत्रियां वंदना, अनीता व गुड़िया है। 25 अप्रैल को बड़ी बेटी बंदना की शादी हुई है। शादी की खुशी मातम में बदल गई। घटना को लेकर परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है। कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत होगयी। पीएम कराने के बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया।
0 टिप्पणियाँ