Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मतदान करना सबका फर्ज और अधिकार है : सीडीओ

चंदौली,
सकलडीहा, जिलाधिकारी के निर्देश पर लगातार मतदाता जागरूकता रैली निकाली जा रही है। इसी क्रम में शु्क्रवार को सकलडीहा इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता रैली और गोष्ठी का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि सुरेन्द्रनाथ श्रीवास्तव मुख्य विकास व स्वीप अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक डा. राजेश कुमार सिंह यादव ने कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ किया। 

फोटो: सकलडीहा इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य विकास व स्वीप अधिकारी एसएन श्रीवास्तव साथ में डीआईओएसन

इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत रैली सहित विभिन्न प्रकार के गोष्ठी और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान के लिये प्रेरित किया।विद्यालय परिवार की ओर से किया गया भव्य कार्यक्रम का स्वीप अधिकारी ने सराहना किया। इस मौके पर शिक्षक और छात्रों को एक जून को शत प्रतिशत मतदान करने के लिये अपील किया।  

विद्यालय पहुंचते ही स्काउट और एनसीसी के छात्रों ने फ्लैग मार्च के साथ मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए गेट तक पहुंचे। इसके बाद अतिथियों की ओर से फीता काटकर कार्यक्रम की शुरूआत किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी सुरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने कहा कि लोकतंत्र के पर्व में बढ़चढ़कर मतदान करना सबका अधिकार है। एक जून को जिले में अधिक से अधिक मतदान कर अपने फर्ज को निभाने को बताया।

 वही जिला विद्यालय निरीक्षक डा. राजेश कुमार सिंह यादव ने कहा कि यह एक बड़ा लोकतंत्र का उत्सव है। मजबूत और विकसीत राष्ट्र के लिये हर पांच साल पर मत करने का अधिकार मिलता है। देश की एकता और अखंडता के लिये हर नागरिक का मतदान करना अधिकार है।

 इसके पूर्व विद्यालय के बच्चो ने छोड़ो सारे अपने काम- पहले चलो करे मतदान,वोट डालने जाना है-अपना फर्ज निभाना है,जब भी वोट डालने जाएं-अपना पहचान पत्र साथ में लाएं, गांव पूरवा खेत खलिहान-सब कहते करो मतदान, लोकतंत्र में सब एक समान-मतदान है इसकी पहचान आदि नारा लगाते हुए रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।अंत में रंगोली प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को मतदान के लिये प्रेरित किया।

 इस मौके पर प्रधानाचार्य कमलापति पांडेय, प्रबंधक पंकज पांडेय, सत्यमूर्ति ओझा, डा. प्रमोद कुमार पांडेय, अनिल कुमार,देवचंद राम,त्रिभुवन सिंह, संजय पांडेय,दिलीप सिंह, अजय कुमार गुप्त, विनोद कुमार, दिलीप सोनकर, विजय श्रीवास्तव सहित अन्य रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ