Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पोलिग पार्टियां पहुचीं बुजुर्गों और दिव्यांग जनों के घर,पोस्टल बैलेट से सभी ने डाला वोट

चन्दौली,
सककलडीहा। चुनाव आयोग की ओर से 85 वर्ष से अधिक बुर्जुग और दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान करने की सुविधा प्रदान की गई है। इस क्रम में बुधवार को सकलडीहा विधान सभा में कुल 25 वुर्जुग और दिव्यांग मतदाताओ ने जोनल और सेक्टर मजिस्टे्रट के साथ बीएलओ व अन्य अधिकारीगण की मौजूदगी में अपने मत का प्रयोग किया। चुनाव आयोग के इस व्यवस्था से इनलोगो को काफी सहूलियत मिली है। इसके साथ ही मतदान प्रतिशत में भी इजाफा होगा।

फोटो: धरहरा में जोनल व सेक्टर मजिस्टे्रट के नेतृत्व में मतदान करते हुए बुर्जुग मतदाता (95) वर्षीय महीप नारायण सिंह

भारत निर्वाचन आयोग ने वृद्ध व दिव्मयांग तदाताओ को राहत देते हुए उनसे उनके घर पर ही मतदान कराने का फैसला किया है। इसमें 85 वर्ष के ऊपर के मतदाताओ को रखा गया है। चन्दौली लोकसभा में अंतिम व सातवे चरण में एक जून को मतदान होना है। जिले में कुल 126 वृद्ध और दिव्याग मतदाता है।

 22 और 24 मई को इनके घर पहुचकर मतदान कराना है। इसी क्रम में बुधवार को सकलडीहा विधान सभा में 85 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 10 मतदाता चिन्हित किया गया है। और 15 दिव्यांग मतदाता है। पोलिग पार्टी सभी चिन्हित बुजुर्ग और दिव्यांग के घर पहुची और मतदान कराया। 

जिसमे सबसे अधिक उम्र के धरहरा प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह के पिता (95) वर्षीय महीप नारायण सिंह के घर भी पोंलिग पार्टी पहुंची और उनसे मतदान कराया। चुनाव आयोग की इस व्यवस्था से बुजुर्गों और दिव्यागों को काफी राहत मिल रही है। इस बाबत तहसीलदार राहुल सिंह ने बताया कि विधान सभा में सभी चिन्हित बुर्जुग और दिव्यांग कुल 25 ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया। 

इस मौके पर अधिकारियों के साथ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह,आशुतोष सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ