Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पेट्रोल-डीजल से भरा एक टैंकर जब्त

01 आल्टो कार,03 मोटरसाइकिल,05 ड्रम में 780 लीटर डीजल, लोहे के ड्रम तथा विभिन्न प्रकार के मांप बरामद किये गए 

चन्दौली,
डीडीयू नगर। अलीनगर थाने की पुलिस ने बुधवार को बसन्तु की मडई स्थित एक अहाते से अवैध 12780 लीटर डीजल व पेट्रोल से भरा टैंकर बरामद किया। दबिश के दौरान मौके से 01 कार व 03 मोटरसाइकिलें,05 ड्रमों से 780 लीटर अवैध डीजल, तेल चुराने के विभिन्न माप बरामद किया गया। पुलिस बरामदगी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 थाना प्रभारी अलीनगर शेषधर पाण्डेय ने इस मामले में बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि सुभाष यादव निवासी बसन्तु की मडई के बाउन्ड्रीवाल में इथेनॉल है। इस सूचना पर पुलिस अहाते में पहुंची ।जहां डीजल व पेट्रोल से भरा एक टैंकर (12000/-लीटर), 01 आल्टो कार, 3 मोटरसाइकिल, 05 ड्रम में 780 लीटर डीजल, लोहे के ड्रम तथा विभिन्न प्रकार के मांप बरामद किये गए हैं।

उक्त द्वारा हाईस्पीड डीजल (एचएसडी) का अवैध मेध कारोबार किया जा रहा है. जो उप्र हाईस्पीड डीजल और लाइट डीजल ऑयल (समरण बनाये रखना और वितरण) आदेश 1981 (यथा संशोधित मोटर स्प्रिंट और हाईस्पीड डीजल प्रदाय और वितरण का विनिमयन और अनाचार निवारण आदेश 2005 के विभिन्न प्रविधानों का उल्लघन है जो आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध है। 


बरामद सामान को मेसर्स गुप्ता डीजल भण्डार पाण्डेयपुर थाना बबुरी जनपद चन्दौली (लाइसेंसी) व प्रो गुलाब प्रसाद गुप्ता फुटकर डीजल विक्रेता के सुपुर्दगी में इस आशय से दिया गया कि वे अपनी अभिरक्षा में सुरक्षित रखेगें । समक्ष अधिकारी तथा न्यायालय द्वारा मांगे जाने पर यथावत प्रस्तुत करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ