बब्बन सिंह चौहान सहित सोलह अभ्यार्थियों ने पर्चा दाखिल करने का नहीं जुटा पाया हिम्मत
चन्दौली। 76लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टी राम फुंडे के समक्ष कुल 27 पर्चे दाखिल किए गए थे। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच/समीक्षा के दौरान विधिमान्य नाम निर्देशित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। जिसमे बसपा के सत्येंद्र मौर्य,सपा के वीरेन्द्र सिंह, भाजपा के महेन्द्र नाथ पाण्डेय सहित दस उम्मीदवारों का पर्चा वैध पाया गया। वहीं सत्रह उम्मीदवारों का पर्चा निरस्त कर दिया गया।
बता दे कि लोक सभा निर्वाचन के सातवें व अन्तिम चरण के चुनाव के लिए 01जून का मतदान होना है। जिसमें 76 चन्दौली लोक सभा निर्वाचन के लिए 07 मई से 14 मई तक नामांकन पत्र खरीदने और दाखिल करने का समय सीमा था जिसके भीतर कुल 43 नामांकन पत्र खरीदे गए थे। 27अभ्यर्थियों ने पर्चा दाखिल करने की हिम्मत जुटा पाया। बाकी के 16अभ्यर्थियों मे बब्बन सिंह चौहान सहित अन्य ने पर्चा दाखिल करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।
वैध पाए गए उम्मीदवारों में सपा से वीरेंद्र सिंह, भाजपा से महेंद्र नाथ पाण्डेय, बसपा से सत्येन्द्र मौर्य, सरदार पटेल सिद्धान्त पार्टी से अरविन्द कुमार पटेल, मौलिक अधिकार पार्टी राजेश विश्वकर्मा, समझदार पार्टी से रामगोविंद, युग तुलसी पार्टी से शेर सिंह, भागीदारी पार्टी से शोभनाथ, जय हिंद नेशनल पार्टी से संजय कुमार सिन्हा, व निर्दल से संतोष कुमार अब अपना अपना भाग्य आजमायेंगे।
निरस्त पाए गए उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं
प्रगतिशील मानव समाज पार्टी से उर्मिला,
राष्ट्रीय जनसंचार दल से दीपेन्द्र सिंह, भारतीय जवान किसान पार्टी से दिलीप, इंडियन नेशनल समाज पार्टी से पदमा किन्नर, लोकतांत्रिक जनवादी पार्टी से मुरलीधर श्रीवस्तव, जनता राज पार्टी से लक्ष्मी नारायण,निर्दल से गोपाल, देवारु ,धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, मदन, मृत्युंजय, रजनीश कुमार ,रवि शंकर ,लक्ष्मण, लियाकत अली व सिद्धार्थ प्राण बाहु का पर्चा निरस्त हो गया।
वहीं बब्बन सिंह चौहान सहित सोलह अभ्यार्थियों ने पर्चा खरीदने के बाद भी दाखिल करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।
0 टिप्पणियाँ