चन्दौली,
सकलडीहा, ब्लॉक की ओर से गांवों में कूड़ा निस्तारण केन्द्र बनवाये जाने के बाद भी सकलडीहा राजवाहा कूड़ा करकट और झाड़ झंखाट से पटा पड़ा हुआ है। किसानों की शिकायत के बाद भी सकलडीहा राजवाहा की साफ सफाई नही होने से आक्रोश है। ग्रामीणों ने राजवाहा में कूड़ा करकट फेके जाने पर रोक व साफ सफाई की मांग किया है।
सकलडीहा राजवाहा से रूपेठा, सरेहुआ, ताजपुर, दुर्गापुर, बलारपुर, अमावल, मनियारपुर, रैपुरा, फुल्ली, खोर से होते हुए तुलसी आश्रम नोनार तक पानी जाता है। पांच से दस किलो मीटर राजवाहा के तटवंध झाड़ झंखाट से पटा हुआ है। इसके अलावा राजवाहा में गांवों का कूड़ा करकट गिराये जाने से किसानों में आक्रोश है।
किसानों ने आरोप लगाया कि राजवाहा की देखरेख नही होने के कारण राजवाहा में मरे मवेशी के साथ कुत्ता आदि जानवर डालकर चले जाते है। जिसके दुर्गंध से लोगों का जीना दूभर हो जाता है। नहर में पानी आने पर पूरा गंदगी का अंबार खेतो में जाता है। जिसके कारण किसानों को संक्रामक रोग होने का डर रहता है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है
किसान नेता जितेन्द्र तिवारी, मनोज यादव, रामअवतार सिंह, राढ़ू यादव ने सकलडीहा राजवाहा की साफ सफाई सहित कूड़ा करकट फेके जाने पर रोक लगाने की मांग किया है।
0 टिप्पणियाँ