Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पुलिस पिटाई से मौत कानून और लोकतंत्र के लिए काला धब्बा : माले

चौकी प्रभारी सहित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग 

लखनऊ, 22 मई। भाकपा (माले) ने देवरिया जिले में पुलिस की पिटाई से 30 वर्षीय युवक की मौत हो जाने पर चौकी प्रभारी सहित दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर फौरन गिरफ्तार करने की मांग की है।

फोटो: मृतक दद्दन यादव फाइल फोटो 

पार्टी के राज्य सचिव सुधाकर यादव ने आज एक बयान में कहा कि योगी सरकार में पुलिस निरंकुश हो गई है। मुख्यमंत्री योगी की ओर से पुलिस को दी गई खुली छूट ने हिरासती मौतों में प्रदेश को नंबर एक बना दिया है। पुलिस राज चल रहा है। लोकतंत्र के पर्व चुनाव के दौरान भी पुलिस का बर्बर रुप सामने है। कानून के रखवाले हत्यारे बन गए हैं। पीएम मोदी चुनाव प्रचार में योगी की इसी निरंकुश पुलिस-बुल्डोजर राज का गुणगान करते हैं। यही भाजपा का मॉडल है। कानून के राज और लोकतंत्र के लिए यह शर्मनाक है।

फोटो: मृतक दद्दन यादव के रोते बिलखते परिजन 

माले नेता ने कहा कि रिपोर्ट के अनुसार, बरहज थानाक्षेत्र के निवासी दद्दन यादव की सतरांव चौकी के प्रभारी व पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से पिटाई की, जिससे उन्हें खून की उल्टियां होने लगीं। अस्पताल में इलाज के दौरान अगले दिन मंगलवार को उनकी मौत हो गई। राज्य सचिव ने कहा कि आपराधिक कृत्य का आरोप खुद पुलिस पर है, लिहाजा मृतक और परिवार को न्याय दिलाने के लिए घटना की न्यायिक जांच होनी चाहिए।

मानवाधिकार आयोग भी संज्ञान ले और पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ