Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अवैध मिट्टी खनन को लेकर महकमा सख्त: 10 ट्रैक्टर सहित 02 जेसीबी व 02 रीपर किया सीज

चंदौली ।अवैध मिट्टी खनन को लेकर महकमा अलर्ट मोड में है। बता दें कि शासन स्तर से जारी निर्देशों के अनुपालन के क्रम में सदर एसडीएम के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम अवैध मिट्टी खनन कार्य को अभियान चलाकर रोकने हेतु लगातार दो दिनों में बुधवार की देर रात 08 ट्रैक्टर ट्राली और गुरुवार की सुबह 02 जेसीबी,02 ट्रैक्टर एवं 02 रीपर को सीज किया गया।

आपको बता दें कि सदर तहसील क्षेत्र में अवैध मिट्टी का खनन जोरों पर है। लगातार मिल रही सूचनाओं के मद्देनजर एसडीएम सदर हर्षिका सिंह के नेतृत्व में सदर तहसीलदार अजीत सिंह, नायब तहसीलदार चित्रसेन यादव और खनन अधिकारी गुलशन कुमार द्वारा बुधवार की देर रात कांटा क्षेत्र के मिरदासपुर में छापेमारी कर आठ ट्रैक्टर ट्राली को सीज करने की कार्रवाई हुई, वहीं गुरुवार की दोपहर सवैया महलवार गांव में अवैध मिट्टी खनन को अंजाम दे रहे दो जेसीबी, दो ट्रैक्टर एवं दो जेसीबी को सीज करने की कार्रवाई की गई।चौबीस घंटे के अंदर ही एसडीएम सदर ने दस ट्रैक्टरों सहित दो जेसीबी एवं दो रीपर को सीज कर अवैध खनन को अंजाम दे रहे लोगों में हड़कंप मचा दिया है।

इस संबंध में सदर एसडीएम हर्षिका सिंह ने बताया कि शासन स्तर से जारी निर्देशों के अनुपालन क्रम में अवैध मिट्टी खनन की रोकथाम को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। आगे यह अभियान एक हप्ते तक जारी रहेगा।उन्होंने सदर क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा की अवैध मिट्टी खनन को लेकर महकमा सख्त कार्रवाई के मूड में है। इसको लेकर संबंधित अधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग कर अवैध मिट्टी खनन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। 

साथ ही जनता से अपील कि अपने आस - पास हो रहे अवैध खनन की सूचना दें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ