Hot Posts

6/recent/ticker-posts

101महिलाओं ने निकाला संत शिरोमणि रविदास कलश यात्रा, किया गया मूर्ति स्थापना

चन्दौली,सकलडीहा। क्षेत्र के चंदौली खुर्द गांव की महिलाओं द्वारा शनिवार को कैली गंगा घाट से कलश यात्रा निकालकर हवन पूजन और कीर्तन के साथ संत शिरोमणि रविदास मूर्ति स्थापना किया गया।  

फोटो : चंदौली खुर्द गांव की महिलाएं कलश यात्रा निकालते हुए 

चंदौली खुर्द गांव मे शुक्रवार को हवन पूजन व कीर्तन का शुभारंभ हुआ।वहीं शनिवार को प्रातः 101 महिलाओं द्वारा चंदौली खुर्द से पैदल कैली गंगा घाट पहुंचकर गंगा स्नान कर कलश में जल लेकर ढोल नगाड़ों के साथ कलश यात्रा पुनः चंदौली खुर्द पहुंचने के बाद संत शिरोमणी रविदास मूर्ति का स्थापना किया गया। कलश यात्रा के दौरान रास्ते में पडने वाले गांव के लोग भी यात्रा में शामिल होकर अपना सहयोग प्रदान किया।

 इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान मनोज कुमार, रामकृत राम,मथुरा राम, प्यारेलाल, रामकिशुन,दशमी राम सहित तमाम भक्त शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ