Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राहुल गांधी का 54वां जन्मदिन : वाराणसी में अधिवक्ताओं ने केक काटकर मनाया

जिलाध्यक्ष बोले- वह लाखों भारतीयों की आवाज बने हैं।

वाराणसी। कचहरी परिसर में युवा कांग्रेस जिलाअध्यक्ष व अधिवक्ता विकास सिंह की अध्यक्षता में सैकड़ो अधिवक्ताओं ने इकट्ठा होकर बुधवार को राहुल गांधी के 54 वे जन्मदिन को केक काटकर व मिठाई बाटकर धूमधाम से मनाया। साथ ही एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया और राहुल गांधी की दीर्घायु होने की कामना की।

फोटो: वाराणसी कचहरी परिसर में राहुल गांधी का जन्मदिन मनाते अधिवक्तागण

 युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा देश के नेता राहुल गांधी जी ने नफरत के खिलाफ कन्या कुमारी से कश्मीर तक और मणिपुर से मुंबई तक पैदल यात्रा कर देश को मोहब्बत से जोड़ने का काम किए। हम उनके साहस की सराहना करते हैं। वह लगातार सच बोलना जारी रखे हैं। राहुल गांधी एक निडर नेता हैं। वह संवैधानिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और विपरीत परिस्थितियों में उनका साहस काफी सराहनीय है। वह करुणा और सद्भाव का संदेश देते हुए सत्ता के खिलाफ सच बोलना जारी रखें और लाखों भारतीयों की आवाज बने।

इस दौरान मंगलेश दुबे , सुनील मिश्रा, अखिलेश सिंह , मनीष राय , सतीश यादव , अवनीश सिंह निशु , अनिल गांधी , अखिलेश यादव , आदित्य राय , जुनैद जाफरी, दुर्गा प्रसाद गुप्ता , गिरीश गिरी, संजय यादव , अनिल यादव , ज्ञान प्रकाश आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ